Industrial Diesel : पेट्रोल 2 तो डीजल 22 रुपये महंगा, जानें क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल
Industrial Diesel : देशभर में अचानक से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी वृद्धि की गई है। पेट्रोल ₹2 तो डीजल ₹22 महंगा हो गया है। यह वृद्धि प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल में की गई है। अब सवाल उठता है कि प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल क्या होता है और इसमें क्या फर्क होता है।
HR Breaking News (Petrol Diesel Price Hike) देशभर में एलपीजी गैस के लिए लोगों को लाइन में लगे देखा जा सकता है। ईरान और इजरायल के युद्ध का असर अब पेट्रोल डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। इंडस्ट्रियल डीजल और प्रीमियम पेट्रोल में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। चलिए जानते हैं विस्तार से -
₹2 से ज्यादा बढ़ी पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल की कीमत (Petrol rate hike) में ₹2 से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया गया है। यह आमतौर पर साधारण पेट्रोल से महंगा (Petrol Price) होता है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक कीमत बढ़ गई है। जबकि नॉर्मल पेट्रोल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
इंडस्ट्रियल डीजल के दाम ₹22 से ज्यादा बढ़े
दूसरी तरफ तेल कंपनियों की तरफ से इंडस्ट्रियल डीजल (Industrial Diesel) की कीमत में इजाफा किया गया है। इसमें 22.03 की बढ़ोतरी की गई है। भारत पेट्रोलियम के स्पीड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पावर और इंडियन ऑयल के xp95 की कीमतों में 2.09 से लेकर 2.35 प्रति लीटर तक के बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमत काफी हद तक कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती है। फिलहाल कच्चे तेल की सप्लाई ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते प्रभावित हो रही है।
आम आदमी पर ज्यादा असर नहीं
इन बढ़ी हुई कीमतों का आम आदमी पर फिलहाल ज्यादा असर पड़ता भी नहीं दिखाई दे रहा है। अक्सर लोग अच्छे माइलेज और इंजन की लंबी उम्र के लिए प्रीमियम पैट्रोल (Premium Petrol) डलवाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग साधारण पेट्रोल डलवाना ही पसंद करते हैं क्योंकि इसकी कीमत प्रीमियम पेट्रोल से सस्ती होती है। ऐसे में आम आदमी पर इसका कम प्रभाव पड़ेगा।
क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल
बता दें कि इंडस्ट्रियल डीजल (What is Industrial Diesel) में ₹22 से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इंडस्ट्रियल डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर से लेकर 109.59 प्रति लीटर कीमत कर दी है। इसका असर औद्योगिक सेक्टर लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट पर लागत में पड़ सकता है। बता दें कि इंडस्ट्रियल डीजल आम पेट्रोल पंप पर नहीं मिलता। इससे सीधे फैक्टरी, बड़े जनरेटर के लिए, माइनिंग कंपनियां, कंस्ट्रक्शन साइट और पावर प्लांट के लिए खरीदा जाता है। इंडस्ट्रियल डीजल एक बड़ी मात्रा में मिलने वाला कम रिफाइन का डीजल है। यह सड़क पर चलने वाले वाहनों में प्रयोग नहीं किया जाता। ज्यादातर इसको जनरेटर, मशीनों, कारखानों में प्रयोग किया जाता है। इसको पेट्रोल पंप को छोड़कर थोक में बेचा जाता है और इसे लाल रंग में रंग दिया जाता है ताकि अलग से इसकी पहचान हो सके।
साधारण पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल क्या है
बता दें कि प्रीमियम पेट्रोल हाई ऑक्टेन (High Octane Petrol) वाला पेट्रोल होता है। इसमें ऑक्टेन का नंबर 95 से ज्यादा होता है। प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 95 से 100 के बीच होता है। हाई ऑक्टेन नंबर का मतलब है कि वह ज्यादा प्योर है। यह पेट्रोल हाई कंप्रेशन इंजन को स्मूथ तरीके से चलने में मदद करता है। इससे गंदगी भी जमा नहीं होती और इंजन आसानी से चलता रहता है। इसको अक्सर स्पोर्ट्स बाइक, कार, टर्बो इंजन आदि गाड़ियों में हाइपरफॉर्मेंस के लिए डलवाया जाता है। जबकि सामान्य पेट्रोल में 91 ऑक्टेन होता है। हाई ऑक्टेन फ्यूल इंजन के अंदर कचरे को रोकता है, जिससे इंजन स्मूथ चलता है।