Haryana से बिहार जाना होगा आसान, प्रदेश से चलेंगी सीधी बसें
HR Breaking News (Bus service) परिवहन विभाग की ओर से हरियाणा में रह रहे बिहार के लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब हरियाणा से बिहार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे लोग अपने खास त्योहारो और खास मौके पर बिना किसी परेशानी के तुंरत जा सकेंगे। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा में बिहार जाने वाले बस सेवा (Bihar Bus Service in Haryana) की शुरुआत कब से होगी।
अभी हरियाणा से बिहार कैसे जा रहे लोग
हरियाणा में रह रहे बिहार के कामगारों को सुविधा देने के लिए बिहार के परिवहन विभाग (Transport Department of Bihar) ने हरियाणा परिवहन विभाग से संपर्क किया है। अभी तो फिलहाल हरियाणा से बिहार जाने के लिए कोई बस सेवा (Haryana To B ihar bus service) उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से लोगों को अपने खास त्योहारों पर ट्रेन या फिर दिल्ली से जाने वाली बसों में सवार होकर जाना पड़ता है, इस वजह से उन्हें पहुंचने में काफी वक्त लगता है और परेशानी होती है।
सबसे पहले कहां चलेंगी हरियाणा से बिहार की बसें
जानकारी के लिए बता दें कि छठ पूजा के दौरान बिहार सरकार की ओर से हरियाणा के कई शहरों के लिए बस सेवा (Haryana Bus Service) की शुरुआत तो हुई, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा। इस दौरान रेलवे ने कई खास ट्रेनें भी चलाई थी। हालांकि उस दौरान छठ पूजा में पहली बार हरियाणा से बिहार के लिए बस सर्विस दी गई थी। ट्रायल सफल होते ही अब एक बार फिर हरियाणा के वो शहर जहां बिहार के लोग ज्यादा रहते हैं, उन शहरों में बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग (transport department) की योजना है कि सबसे पहले गुरुग्राम में बस सर्विस की शुरुआत हो, क्योंकि यहां के आस-पास के हिस्सों में बिहार के लोग रहते हैं।
मार्च तक हरियाणा में आएंगी इतनी ई-बसें
बताया जा रहा है मार्च तक हरियाणा के 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों (electric buses in haryana) की सौगात दी जाएगी, जिसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक का कहना है कि जब अगली परचेज कमेटी की बैठक होगी, उसमे बस खरीद का प्रस्ताव आएगा।
जैसे ही इसकी मंजूरी मिलती है तो इलेक्ट्रिक बसें डिपो (Electric Buses Depot) में आएंगी। फिलहाल तो हरियाणा राज्य के 9 शहरों में केवल 5-5 इलेक्ट्रिक बसें भेजी गई थी, जबकि 50-50 बसें भेजने का प्रस्ताव है। बीते विधानसभा सेशन के दौरान परिवहन मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही शहरों में 45-45 बसें भेजी जाएंगी।
परिवहन निगम करेगा अंतरराज्यीय बसों का परिचालन
परिवहन निगम की ओर से कई राज्यों के लिए कुल 150 नई अंतरराज्यीय बसों का परिचालन (Inter-state bus operations) शुरू किया जाएगा, जिसके लिए बसों की खरीद और पीपीपी मोड पर टेंडर का प्रोसेस तेज हो जाएगा। राजधानी दिल्ली और हरियाणा रास्ते पर बस चलाने की इच्छा रखने वाले वाहन स्वामी 10 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
दिल्ली के लिए इतना होगा बसों का परिचालन
अभी फिलहाल में तो जिन राज्यो के लिए बस समझौता प्रभावी है, उन राज्यों में झारखंड, बंगाल, यूपी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है। अब पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ भी स्थायी समझौता आखिरी फेज में है। नए रूट चार्ट पर गौर करें तो दिल्ली के लिए ही सबसे ज्यादा बसों का परिचालन (Buses operating to Delhi) होगा।
अब सालभर मिलेगी स्लीपर बसों की सुविधा
हालांकि अभी तक तो बिहार से लंबी दूरी की बसें सिर्फ खास त्योहारों पर चलती थी, लेकिन अब हरियाणा में रह रहे बिहार के लोगों को सालभर लग्जरी एसी सीटर और स्लीपर बसों का ऑप्शन (Sleeper bus options) मिलेगा। जिन लोगों को ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल पाता , उन लोगों को अब इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।