{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में ट्रैफिक दबाव के हिसाब से बढ़ाई जाएगी सड़कों की लेन, मंत्री ने दिया अपडेट

Haryana News Update : हरियाणा में सड़कों के ढांचे को ट्रैफिक दबाव और भविष्य की संभावना के हिसाब से डेवलप किया जाएगा। हरियाणा के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इसको लेकर मुलाकात की है। प्रदेश में सड़कों की नई लेन जोड़ी जाएंगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 

HR Breaking News (New Roads in Haryana) हरियाणा में सड़कों की दशा को सुधारने पर सिस्टेमेटिक तरीके से काम किया जाएगा। प्रदेश में सड़कों पर यातायात के दबाव के हिसाब से नई लेन जोड़ी जाएंगी। इसके लिए सड़कों की मार्किंग की जाएगी। इनकी पहचान करके लेन बढ़ाई जाएगी। इनको बेहतर बनाने के लिए विशेष योजना का खाका तैयार किया जाएगा। 


मंत्री रणबीर गंगवा ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात (New highways in India)


हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री (Central Minister) नितिन गडकरी से इस बारे में मुलाकात की गई है। उन्होंने गुजरात के एक कार्यक्रम के दौरान चर्चा की। उन्होंने बताया कि गुजरात पहुंचकर उन्होंने स्टैचू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल को भी नमन किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों की लेन के विस्तार, सड़क क्षमता बढ़ाने व बेहतर संपर्क और सड़क सुरक्षा के उपायों पर विशेष चर्चा हुई। 


अध्ययन कर जरूरत के साथ होगा विस्तार 


लोक निर्माण विभाग (Lok Nirman Vibhag) की तरफ से इसको लेकर अध्ययन किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि किस रूट पर ज्यादा ट्रैफिक है। ज्यादा ट्रैफिक को देखते हुए उसी के अनुसार परियोजना का विस्तार किया जाएगा और नई लेन बनाई जाएगी। इससे यात्रियों का यात्रा का समय कम होगा। 

राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू सुरक्षा मानकों से दिशा देने की तैयारी (National Higways)


हरियाणा में सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्गों की मांगों के अनुसार सुरक्षित बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट के दौरान सड़क की बनावट, चौराहे की स्थिति, संकेतक सभी पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। हर पहलू पर, प्रोजेक्ट पर कार्य के दौरान चर्चा कर इसको नए प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। 

हर जगह बेहतर संपर्क बनाने की कवायद (sadak marg haryana)


हरियाणा में हर जगह सड़क मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी देने की कवायद है। चाहे कोई शहर हो, कस्बा या फिर कोई औद्योगिक क्षेत्र, हर जगह सड़कों का विस्तार करने पर काम किया जाएगा। लगातार वाहनों की संख्या के कारण कई इलाकों में सड़क संपर्क की मांग बढ़ रही है। विभाग का मानना है कि क्षमता बढ़ाने से यातायात सुचारू होगा और गांव से लेकर शहरों तक सीधा लाभ होगा। आने वाले वर्षों की जरूरत को भी ध्यान में रखा जाएगा और भविष्य को प्राथमिकता देते हुए प्लानिंग बनाई जाएगी।