{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP में 15 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगा लिंक एक्सप्रेसवे, इन शहरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

UP New Link Expressway : यूपी को सभी राज्यों और जिलों के साथ जोड़ने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। योगी सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासो के बाद अब यूपी में 7 संचालित एक्सप्रेसवे हैं और 5 एक्सप्रेसवे पर कार्य चल रहा है। वहीं अब प्रदेश वासियों के लिए एक ओर गुड न्यूज है। यूपी में नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी चल रही है। चलिए जानते हैं कब से शुरू होगा काम -

 

HR Breaking News - (New Link Expressway)। उत्तर प्रदेश तेजी से विकसिता होता हुआ राज्य है। योगी सरकार प्रदेश में नए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रही है जिसके चलते आज प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब यूपी में एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने वाला है। यूपी में लगातार बनाए जा रहे नए एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को नई गति दे रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे के जरिए उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों का विस्तार हुआ है।

इतना ही नहीं अब CM योगी वैसे शहरों को भी लिंक एक्सप्रेसवे (Up Link Expressway) के जरिए जोड़ रहे हैं जो एक्सप्रेसवे से नहीं जुड़े हैं। लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए वाराणसी, ग्रेटर नोएडा, कानपुर और झांसी जैसे बड़े शहर जोड़े जा रहे हैं। गोरखपुर को पहले ही एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया गया है। लगभग 15,000 करोड़ की लागत से बनने वाले अलग-अलग लिंक एक्सप्रेस वे उन शहरों के लिए वरदान बन रहे हैं जो कनेक्टिविटी में थोड़ा पीछे रह गए थे। लक्ष्य रखा गया है कि अगले दो सालों में सभी एक्सप्रेसवे को एक साथ कनेक्ट किया जाएगा।

राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) पर वाहन अब रफ्तार भरने लगे हैं। जिसके बाद झांसी लिंक एक्सप्रेसवे (Jhansi Link Expressway), गंगा एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे और गाजीपुर-चंदौली लिंक एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से ले जाएंगे। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, इन परियोजनाओं सफर तो आसान होगा ही, इसके साथ औद्योगिक विकास, पर्यटन और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे -

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) को पूर्वांचल की नई धड़कन कहा जाता है, जिसका उद्घाटन जून में हुआ है। यह 91.35 किलोमीटर लंबा, 4 लेन का एक्सप्रेसवे गोरखपुर जिले के जैतपुर गांव (NH-27) को आजमगढ़ जिले के सलारपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) से जोड़ता है। इसकी कुल लागत 5,876 करोड़ रुपये है।

जिसमें भूमि अधिग्रहण भी शामिल है। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ जिलों से होकर गुजरता है। इसमें 7 बड़े पुल, 7 फ्लाईओवर, 27 छोटे पुल, 2 टोल प्लाजा और 125 अंडरपास शामिल हैं। लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ से गोरखपुर की दूरी को मात्र 3 से 3.5 घंटों में पहुंच सकते है। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

गाजीपुर-चंदौली लिंक एक्सप्रेसवे

पूर्वांचल में ही गाजीपुर से चंदौली (Ghazipur-Chandauli Link Expressway) तक प्रस्तावित 100 किलोमीटर लंबा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को विस्तार मिल जाएगा। यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी जैसे शहरों के बीच यात्रा आसान होगी। यह एक्सप्रेसवे औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

झांसी और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे

बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए झांसी और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (Jhansi and Chitrakoot Link Expressway) यूपी के विकास को पंखा लगा देगा। झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, जो लगभग 125 से 135 किलोमीटर लंबा होगा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को झांसी के पास बीड़ा में प्रस्तावित औद्योगिक शहर से कनेक्ट होगा। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में लगभग 1,300 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

वहीं, 228 करोड़ रुपये में भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा। यह परियोजना रक्षा कॉरिडोर और फार्मा पार्क जैसी औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देगी। वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Link Expressway), जो लगभग 20 किलोमीटर लंबा होगा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) को चित्रकूट से जोड़ेगा। दोनों परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित हो चुका है, और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

गंगा एक्सप्रेसवे- जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर में फैला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत एक नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिसकी वजह से यात्रा आसान हो जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में मदद करेगी। यह नया एक्सप्रेसवे लगभग 76 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा।

इसके लिए लगभग 4415 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। इसमें 4000 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण पर खर्च किये जाएंगे। एक्सप्रेसवे नोएडा और बुलंदशहर के 57 से 68 गांवों को कनेक्ट करेगा। यह गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा, जिससे जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इस एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से मेरठ, प्रयागराज, आगरा और अन्य शहर सीधे जुड़ जाऐंगे। मेरठ से प्रयागराज का सफर केवल 6 से 8 घंटे में आसानी से पूरा हो जाएगा।