Delhi-NCR में बनाए जाएंगे लंदन जैसे पार्क, मिलेगी हर सुविधा

Delhi-NCR - दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली में लंदन की तर्ज पर आधुनिक और हरियाली से भरपूर पार्क विकसित किए जाएंगे, जहां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सुविधाएं होंगी...इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) राजधानी दिल्ली से सटा गाजियाबाद (Ghaziabad) जल्द ही पार्क और हरित क्षेत्र (Green Area) के मामले में लंदन (London) और सिंगापुर (Singapore) जैसा दिखाई देगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर की दो प्रमुख आवासीय योजनाओं (Residential Schemes) में 21 नए पार्क विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

 बनेंगे 21 नए पार्क गाजियाबाद में-

गाजियाबाद में हरियाली बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) ने शहर की दो प्रमुख आवासीय योजनाओं में 21 नए पार्क विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

पार्कों के लिए कहां से उपलब्ध कराई जाएगी जमीन-

अधिकारियों के मुताबिक, प्राधिकरण शहर में पहले से लगभग 120 छोटे-बड़े पार्कों का रखरखाव करता है, जिनमें करीब 10 बड़े पार्क शामिल हैं। इसके साथ ही तीन नर्सरी भी संचालित की जा रही हैं, जहां से शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पौधे तैयार होते हैं। नई योजना के तहत चयनित स्थानों पर पार्कों (parks) को नए सिरे से विकसित किया जाएगा, ताकि शहर का पर्यावरण सुधरे और नागरिकों की जीवनशैली बेहतर हो सके।

 कहां बनाएं जाएंगे ये पार्क-

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में 21 नए पार्क विकसित करने जा रहा है। इन पार्कों को आधुनिक डिजाइन, हरित परिदृश्य (Green Landscape) और बहुउद्देशीय सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराए जा सकें।

सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए होंगे पार्क-

योजना के तहत पार्कों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि हर उम्र के लोगों को लाभ मिल सके। सुबह और शाम घूमने वालों के लिए अलग वॉकिंग ट्रैक (walking track) बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए सुरक्षित खेल क्षेत्र और आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। पार्कों में घनी हरियाली विकसित की जाएगी, ताकि दिन के समय भी लोग यहां सुकून के साथ समय बिता सकें।

 क्या खासियत रहेगी पार्कों में-

इन पार्कों की खासियत सिर्फ हरियाली तक सीमित नहीं रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, पार्कों में आकर्षक लैंडस्केप डिजाइन विकसित किए जाएंगे, जिनमें सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले पत्थर और कलात्मक संरचनाएं शामिल होंगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों का संदेश देने वाले छोटे संदेशात्मक वायर-स्ट्रक्चर (small conveying wire-structure) लगाए जाएंगे। कुछ जगहों पर पेड़ों को कलात्मक आकृतियों में सजाकर पार्कों को और ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा।

 सबसे ज्यादा पार्क इस इलाके में-

योजना के अनुसार मधुबन बापूधाम के एफ ब्लॉक (F Block of Madhuban Bapudham) में सबसे ज्यादा 11 पार्क विकसित किए जाएंगे। वहीं इंद्रप्रस्थ आवास योजना के बी, एच और एफ ब्लॉक के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी कई नए पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है। इन सभी स्थानों पर कुल मिलाकर पांच हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण दोनों को मजबूती मिलेगी।