Bihar के 19 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

mausam ki jankari : बिहार के कुछ ज़िलों में हल्की बूंदा बांदी हो रही थी जिससे मौसम सुहावना बना हुआ था पर मौसम विभाग ने  इन ज़िलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है | आइये जानते हैं मौसम की खबर 

 

HR Breaking News, New Dellhi : बिहार के सभी जिलों में कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार शाम राज्य के 10 जिलों में  बारिश  हुई जिससे लोगों को मई महीने की चिलचिलाती  गर्मी से बहुत राहत मिली है। इस बीच  मौसम विभाग की ओर से  शनिवार को भी 14 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गयी है। आईएमडी ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।  बताया गया है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य से दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण बांग्लादेश की ओर  एक ट्रफ लाइन गुजर रहा है। इसी के प्रभाव से बिहार में बारिश, मेघगर्जन, ओला वृष्टि हो रही है। इसे प्री मॉनसून के रूप में भी देखा जा रहा है। इसी की वजह से राज्य के 15 जिलों में  आंधी-बारिश और की संभावना जताई गई है।

IMD Monsoon Prediction: मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी, इस दिन से पूरे देश में होगी बरसात

न जिलों में खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में राज्य के कई जिलों में ठनका गिरने भी संभावना व्यक्त की गई है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें पटना, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, नालंदा  शामिल हैं।

IMD Monsoon Prediction: मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी, इस दिन से पूरे देश में होगी बरसात

बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार को बिहार का मौसम की गतिविधियां दिन में सामान्य रहीं।  शाम होते-होते राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर  के अलावे , रोहतास, बक्सर, अरवल, कैमूर, गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। भोजपुर में बारिश के साथ ठनका भी गिरा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वैशाली जिले के हाजीपुर, महुआ, भगवानपुर, चेहराकलां समेत कई अन्य प्रखंडों में तेज आंधी के साथ हाजीपुर में मूसलाधार बारिश हुई । तेज आंधी के बीच लग्न की तैयारी में लगाए गए पंडाल और शामियाना क्षत-विक्षत हो गए। बिजली गुल रही, वहीं शहर की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया।

IMD Monsoon Prediction: मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी, इस दिन से पूरे देश में होगी बरसात

तापमान में गिरावट

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना समेत 17 नगरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ  दर्ज किया गया।  इस बीच प्रदेश के  कई जिलों के अधिकतम तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई। आज किसानों को मौसम विभाग की ओर से सचेत रहने को कहा गया है।

IMD Monsoon Prediction: मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी, इस दिन से पूरे देश में होगी बरसात