UP के एक और रूट पर मेट्रो की मंजूरी, यह होगा रूट

UP Metro Route : योगी सरकार की ओर से यूपी में लगातार नए-नए विकास कार्य किया जा रहे हैं। बीते कुछ समय में शासन की ओर से यहां पर मेट्रो को लेकर नए-नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। अब जल्दी यूपी के को रोड पर मेट्रो (UP Metro Route ) की मंजूरी मिल गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यह नया रूट कौन सा होने वाला है।
 

HR Breaking News - (UP Metro) यूपी में लोगों को मेट्रो की सुविधा मौजूद करवाने और पर्यावरण अनुकूल सफर का लाभ देने के लिए शासन ने एक और रुट पर मेट्रो  (UP Metro  Updates) की मंजूरी दे दी है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस रूट पर मेट्रो को लेकर मंजूरी दे दी गई है।

जंक्शन की तर्ज पर तैयार होगा ये स्टेशन


बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो का विस्तारीकरण (Metro extension to Greater Noida West)  किया जाएगा, जिसमे चार स्टेशन को शामिल किया जाएगा। इसमे से सेक्टर-61 संयुक्त स्टेशन होगा। ये एक तरह से दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो का संयुक्त स्टेशन (combined metro station) होगा, जो जंक्शन की तर्ज पर तैयार होगा। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। 

जेवर हवाई अड्डे तक पहुंच होगी सुगम 


यह जेवर हवाई अड्डे (Jewar Airport)  तक की पहुंच को सुगम बनाएगा। बता दें कि आरआरटीएस सरायकाले खां से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4 से होते हुए नालेज पार्क-5 तक जाएगी, जो नालेज पार्क-5 में गाजियाबाद से प्रस्तावित आरआरटीएस को कनेक्ट करेगी, जिससे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक पहुंच सुगम होगी।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद आगे होगा काम 


अब आप दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro News) के माध्यम से सेक्टर-61 और आगे जाने वाले NMRC की सेक्टर-61 से मेट्रो का लाभ ले सकेंगे। उसके बाद आप यहां से ग्रेनो वेस्ट जा सकेंगे। आरआरटीएस को पकड़ आप जेवर जा सकेंगे। इस रूट की डाक्यमेंटरी डीपीआर (Documentary DPR of route) तैयार हो गई है। कुछ बदलाव के बाद इसको फिर से यूपी कैबिनेट को भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी के बाद आगे का कार्य होगा।

इन लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा


नोएडा सीईओ का कहना है कि इस रूट के बनाए जाने से तकरीबन सवा लाख से अधिक लोगों को हर रोज का लाभ होगा। इसके साथ ही ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट (Noida to Greno West) जाने वाले लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।

कौन से होंगे ये 4 स्टेशन 


यह लाइन 6 किलोमीटर लंबी है और इस लाइन पर मुसाफिरों की संख्या बढ़ने से यह एक्सटेंशन लाइन  (extension line) होगी, जिसका बजट बेहद कम होगा। इसके निर्माण का खर्च केंद्र सरकार , यूपी सरकार, नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण  (Greno Authority)  सभी मिलकर वहन करने वाले हैं। इस लाइन पर जो चार स्टेशन बनाए जाएंगे। वो पूरा गलियारा उपरिगामी होगा। इन 4 स्टेशनों में  सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-123 और सेक्टर-4 ग्रेनो वेस्ट स्टेशन का नाम शामिल होगा। यह लाइन आरआरटीएस को कनेक्ट करेगी।


डिटेल्ड ड्राइंग डिजाइन पर हो रहा काम 


सीईओ का कहना है कि केंद्र सरकार (Central government New Projects)  की ओर से ग्रेनो डिपो से जुनपत और बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की डीपीआर को हरी झंडी दिखा दी गई है और इनके डिटेल्ड ड्राइंग डिजाइन पर कार्य हो रहा है। इस दौरान टोपोग्राफी सर्वे और भूमि परीक्षण का काम पूरा हो गया है। ऐसे में अगले महीने तक दोनों लाइनों का शिलान्यास कराने की तैयारी है।