Metro News : दिल्ली में बनेंगे मेट्रो के 65 नए स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा, यह होगा रूट
New Metro Station : दिल्ली में पिछले काफी समय से प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर 65 नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण होने वाला है। इसकी वजह से यात्रियों (Metro Station) को भी काफी सुविधा मिलने वाली है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस नए मेट्रो रूट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (New Metro Station in Delhi) दिल्लीवासियों के लिए हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि अब राजधानी में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत करते हुए 65 नए मेट्रो स्टेशन (New Metro Station Project) बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। इस विस्तार की वजह से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर के दूर-दराज इलाकों को भी मेट्रो के साथ कनेक्ट हो जाएंगे। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली में बनने वाले इन नए मेट्रो स्टेशन के बारे में पूरी डिटेल।
ये है मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की मैजेंटा लाइन दिल्ली की सबसे जरूरी लाइन बनकर सामने आ रही है। इस लाइन पर मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा। सर्वाधिक इंटरचेंज स्टेशनों और भूमिगत स्टेशनों के साथ दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर (longest Metro corridor) होने वाला है। इसकी वजह से शहर के तमाम हिस्सों के बीच बिना किसी परेशानी के आवागमन किया जा सकेगा।
मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार
हाल ही में फेज-V ए के तहत रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक मैजेंटा लाइन के विस्तार की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। फेज-IV का इंद्रप्रस्थ– इंद्रलोक कॉरिडोर भी मैजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में शुरू किया जाने वाला है। इसमें मैजेंटा लाइन (magenta line) की कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर की होने वाली है। जोकि इसको दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बनाने वाली है। इसमें सबसे खास बात तो ये है कि ये लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक संचालित होने वाली है। पूर्ण रूप से चालू होने पर ये एक ड्राइवरलेस मेट्रो कॉरिडोर (metro corridor) के रूप में कार्य करने वाली है। इसका मतलब है कि इस लाइन पर मेट्रो को चलाने के लिए ड्राइवर कीी जरूरत नहीं होगी।
मैजेंटा लाइन पर होगा 21 इंटरचेंज का निर्माण
परियोजना के पूरी होने के बाद मैजेंटा लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल में चालू खंड में चार इंटरचेंज स्टेशन कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज काफी खास बताये जा रहे हैं। फेज-IV और फेज-V (Face 5 Metro Station) के तहत इस लाइन पर अतिरिक्त 17 इंटरचेंज स्टेशन को शामिल किया गया है। इनमें कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, (New metro corridor Route) शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक को शामिल किया गया है। इनमें से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण किया जाने वाला है।
जानिये कितने स्टेशन का होगा निर्माण
ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन (magenta line metro corridor) पर कुल 65 स्टेशन को बनाया जाने वाला है। इसमें 40 भूमिगत स्टैशन होने वाले हैं। मैजेंटा लाइन की व्यापक इंटरचेंज सुविधाओं से यात्रा की दूरी और समय में कमी दर्ज की जाने वाली है। इसके लिए प्रमुख कॉरिडोरों पर यातायात दबाव कम हो जाता है और एनसीआर में सुरक्षित और कुशल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
बता दें कि मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क (Delhi Metro Network) की दो महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धियों के लिए भी जानी जाती है। इस कॉरिडोर पर स्थित हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन प्रणाली का सबसे ऊंचा एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन है। हालांकि मैजेंटा लाइन पर ही स्थित हौज खास स्टेशन सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन है। ये उपलब्धियां इस कॉरिडोर की जटिल इंजीनियरिंग और तकनीकी दक्षता को दर्शाती हैं।