{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Noida में मेट्रो का 11 किलोमीटर तक होगा विस्तार, बनाए  जाएंगे इन जगहों पर नए स्टेशन

Noida Mertro Updates : नोएडा के लोगों को नए मेट्रो स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। अब हाल ही में नोएडा में मेट्रो के विस्तारिकरण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बता दें कि अब जल्द ही में नोएडा में मेट्रो का 11 किलोमीटर तक विस्तारीकरण किया जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जातने हैं कि अब नोएडा (great news for noida ) की किन जगहों पर नए स्टेशन बनाए जाने वाले हैं।

 

HR Breaking News : (Noida Mertro) नोएडा में अब मेट्रो के विस्तरीकरण को लेकर चर्चा चल रही है और अब हाल ही में नोएडा में मेट्रो के विस्तरीकरण को लेकर और नई मेट्रो स्टेशन को लेकर मंजूरी मिल गई है। मेट्रो के विस्तार से लोगों को सीधे मेट्रो रूट की सेवा मिलेगी। इस मेट्रो रूट की मंजूरी के बाद कई जगहों पर नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। आइए खबर के माध्यम सेर जानते हैं कि नोएडा में ये मेट्रो स्टेशन (metro station in noida) कहां बनाए जाने वाले हैं।

इतना लंबा होगा ये नया रूट


दरअसल, बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) के एक्वा लाइन का विस्तार होने जा रहा है, इस एक्वा लाइन के विस्तार से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे जो लोग रहते हैं, उनको सीधा मेट्रो रूट मिलेगा। पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (Public Investment Board) ने सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन जाने वाले इस नए मेट्रो रूट को मंजूरी दे दी है। ये नए रूट 11.56 किलोमीटर होने वाले हैं और इस रूट पर आठ नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

बनेंगे ये 8 नए स्टेशन


बता दें कि यह नया रूट (Noida new Metro  route) मौजूदा एक्वा लाइन का एक्सटेंशन होगा, ये एक्वा लाइन एक्सप्रेसवे के किनारे के कई अहम सेक्टरों को मेट्रो से सीधे तौर पर कनेक्ट होगा और आइए जानते हैं  इन आठ प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों के नाम के बारे में।


इनमे पहले नंबर पर सेक्टर-38ए बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden Metro Station) आता है।
दूसरे नंबर पर सेक्टर-44-एफ ब्लॉक पार्क के सामने मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है।
तीसरे नंबर पर सेक्टर-96-नोएडा प्राधिकरण ऑफिस मेट्रो स्टेशन (Noida Pradhikaran Office Metro Station) प्रस्तावित है।
चौथे नंबर पर सेक्टर-97-यूनिटेक बिल्डिंग से ग्रेटर नोएडा की ओर से प्रास्तावित मेट्रो स्टेशन है।
पांचवे नंबर पर सेक्टर-105-हाजीपुर अंडरपास के पास प्रास्तावित मेट्रो स्टेशन (Noida Proposed metro station) है।
छठें नंबर पर सेक्टर-108-जेपी फ्लाईओवर के पास और सातवें नंबर पर सेक्टर-93-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और एल्डिको सोसाइटी के बीच और आखिरी और आठवें नंबर पर सेक्टर-91 पंचशील इंटर कॉलेज के सामने प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन है।

जानिए क्या होगा प्रोजेक्ट के आगे का प्रोसेस


NMRC के एमडी की ओर से 30 जुलाई को PIB के सामने इस प्रोजेक्ट (Noida New Metro Projects) को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया था। अब इस मेट्रो प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही इस प्रोजेक्ट को PIB की मंजूरी मिलती है तो इसके बाद ककैबिनेट भी इसे जल्द ही पास कर देगी। इस नए रूट के बनने से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) के लोगों का आवागमन सुगम होगा और एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों और आवासीय योजनाओं में जो लोग रहते हैं, उनको बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।