बिजली कनेक्शन काटने के लिए अब मोबाइल का ही होगा प्रयोग, डिजिटल हुई व्यवस्था
disconnect electricity connection :अब तक सिर्फ बिजली का बिल भरने के लिए मोबाइल फोन का यूज होता था, लेकिन अब बिजली कनेक्शन काटने के लिए भी मोबाइल (disconnect electricity connection) का ही प्रयोग किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था को निगम की ओर से डिजिटल किया गया है, जिससे बिजली चोरी के मामलों पर लगाम कसी जा सकें।
HR Breaking News (disconnect electricity connection) बिजली भरने और बिजली कनेक्शन काटने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (South Haryana Power Distribution Corporation) की ओर से बिजली कनेक्शन के स्थाई विच्छेदन PDCO के पूरे प्रोसेस को डिजिटल बनाया गया है, जिसके तहत अब बिजली कनेक्शन काटने के लिए मोबाइल का ही प्रयोग किया जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
मोबाइल ऐप के जरिए होगी PDCO की कार्यवाही
PDCO के पूरे प्रोसेस को डिजिटल बनाने के बाद अब सभी फील्ड कार्यालय में PDCO की कार्यवाही अनिवार्य रूप से मोबाइल ऐप के जरिए हो रही है, जिससे मैनुअल तरीके (Mobile se kaise katega bijli connection) पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। मोबाइल ऐप को लेकर कमर्शियल बैक ऑफिस CBO की टीम द्वारा प्रशिक्षण भी दिया है।
डिफाल्टर परिसरों की होगी सही पहचान
नया PDCO मोबाइल एप (New PDCO Mobile App) सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है, जिसके तहत डिस्कनेक्शन की कार्रवाई के समय संबंधित परिसर के पास के दो अन्य बिजली कनेक्शन के अकाउंट नंबर रिकॉर्ड करना अनिवार्य किया है। इससे डिफाल्टर परिसरों की सही पहचान हो सकेगी और नियमों के विरुद्ध दोबारा नए कनेक्शन चालू होने के रास्ते पूरी तरह बंद होंगे।
जुर्माना जमा करने के बाद होगा रि- कनेक्शन
डिफाल्टर उपभोक्ता अब जुर्माना जमा करने के बाद ही रि- कनेक्शन करवा सकेंगे। नई डिजिटल व्यवस्था (new digital system) से निगम के राजस्व में भारी बढ़ौत्री होगी और बिजली चोरी के मामले पर प्रभावी ढंग से लगाम लगेगी। बिजली निगम (bijli nigam) द्वारा बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से रिकवरी का अभियान भी चलाया गया है। बिल जमा न करने पर कलेक्शन काटे जा रहे हैं, जिन पर लगभग 4.25 लाख रुपए के बिल पेंडिंग थे। जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके पास निगम से कॉल जा रही है।
जानिए क्या है मोबाइल ऐप के फायदे
निगम के SDO का कहना है कि सरकारी विभाग (sarkari vibhag) जिनका बिल पेंडिंग है, उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं। पब्लिक हेल्थ, सचिवालय, DDPO के साथ कई विभागों के बिल बकाया है। इनको बिल जमा करने को लेकर नोटिस भेजे गए हैं।
मोबाइल ऐप के फायदे यह है कि रियल टाइम अपडेट और पेपरलेस कार्य पूरी तरह से डिजिटल होगा और कोई भी कागजी झंझट नहीं होगा।
मैनुअल तरीको पर होगी पूरी पाबंदी
इसके अलावा हर फील्ड गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड (Digital record of field activity) सेफ रहेगा, जिसे उच्च अधिकारों द्वारा मॉनिटरिंग आसानी से की जा सकेगी। राजस्व सुरक्षा के पेंडिंग मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण हो सकेगा और बकाया बिजली बिल की वसूली की जा सकेगी और निगम के राजस्व संरक्षण में सहायता मिलेगी।
DHBVN के एमडी का कहना है कि बिजली कनेक्शन के परमानेंट डिस्कनेक्शन (Permanent disconnection of electricity connection) PDCO का पूरा प्रोसेस डिजिटल बनाया गया है। मोबाइल एप तैयार किया है, जिस पर कनेक्शन काटने के समय डिटेल और आस-पास के दो कनेक्शनों की डिटेल भी डाली जा रही है। अब मैनुअल तरीको को पूरी तरह से रोक दिया गया है।