New City in UP : उत्तर प्रदेश के 5 गांवों की 350 हेक्टेयर जमीन पर बसेगा नया शहर, पहले चरण में होगा यह काम
New City in UP - हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 5 गांवों की 350 हेक्टेयर जमीन पर एक नया शहर बसाया जाएगा। इस महत्वकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए, जीडीए जल्द ही योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाने हेतु एक सलाहकार भी नियुक्त करेगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ी पूरी डिटेल-
HR Breaking News, Digital Desk- (New City in UP) गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अपनी नई टाउनशिप योजना हरनंदीपुरम को साकार करने के लिए ज़मीन अधिग्रहण का काम कर रहा है। यह योजना राजनगर एक्सटेंशन के पास मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना (Chief Minister Urban Extension Scheme) के तहत बनाई जा रही है। पहले चरण में, जीडीए पांच अलग-अलग गांवों के किसानों से लगभग 350 हेक्टेयर ज़मीन खरीद रहा है जिस पर टाउनशिप (township) को बसाने की योजना है।
इस महत्वकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए, जीडीए जल्द ही योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाने हेतु एक सलाहकार भी नियुक्त करेगा, जो गाजियाबाद के शहरी विस्तार (Ghaziabad's urban expansion) में एक बड़ा कदम साबित होगा।
माना जा रहा है कि दिसंबर तक जमीन खरीदने के साथ डीपीआर भी तैयार हो जाएगी। पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा दर पर जमीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद जीडीए ने किसानों से जमीन बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
अभी तक प्राधिकरण ने 10 किसानों की लगभग 1.3955 हेक्टेयर भूमि अपने नाम कर ली है। जीडीए अधिकारियों (GDA officials) का कहना है कि अन्य किसानों से बैनामा कराने की बातचीत चल रही है, और यह पांच महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसी दौरान, योजना की डीपीआर (DPR) भी तैयार की जाएगी।
यह नई टाउनशिप हाईटेक (New Township Hitech) बसाई जाएगी। इसके लिए एक सलाहकार एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। प्राधिकरण तीन आवेदन करने वाली एजेंसियों का मूल्यांकन करके जल्द ही एक एजेंसी का चयन करेगा, जिसमें लगभग एक महीना लग सकता है।
जीडीए 336 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा-
हरनंदीपुरम योजना के लिए जीडीए पांच गांव की कुल 336.8444 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा। ये जमीन वहां के सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा दर पर खरीदी जाएगी, जिसमें नगला फिरोज मोहनपुर गांव की सबसे अधिक 192.6514 हेक्टेयर जमीन 7,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदी जाएगी। इसके अलावा मथुरापुर गांव (Mathurapur Village) की करीब 14 हेक्टेयर, शमशेर गांव की करीब 86 हेक्टेयर, चम्पतनगर गांव की करीब 33 हेक्टेयर, भनेड़ाखुर्द गांव की करीब नौ हेक्येटर जमीन खरीदनी है।
नई टाउनशिप हाईटेक होगी-
ये टाउनशिप पूरी तरह हाईटेक होगी। ये टाउनशिप स्मार्ट, हरियाली युक्त और सुरक्षित बनाने की योजना है। पूरी टाउनशिप में रेन वाटर हार्वेसिटिंग सिस्टम की व्यवस्था होगी, जिसका एक कंट्रोल रूम होगा, जहां से ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम पर नजर रखी जाएगी। इसमें पानी व बिजली बचाने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का प्रयोग किया जाएगा।
जल प्रबंधन सिस्टम (water management system) को पूरी तरह से एआई बेस्ड होगा। डेटा एनालिसिस एआई के माध्यम से होगा, जिससे पानी बर्बाद नहीं होगा। यदि कहीं पर पाइप में लीकेज होगी तो वह भी एआई के माध्यम से पता चल जाएगी। अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा। घरों के रूटफॉप पर सोलर पैनल (solar panel) लगेंगे। स्ट्रीट लाइट सोलर पावर (street light solar power) से चलेंगी। जीरो वाटर डिस्चार्ज का इस्तेमाल होगा। इससे अवशिष्ट पानी को शोधित करके बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं के लिए पिंक टायलेट होंगे।
जमीन खरीदने पर 12 सौ करोड़ खर्च होंगे-
ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने घोषणा की है कि वह आगामी वित्तीय वर्ष में हरनंदीपुरम योजना के लिए जमीन खरीदने पर 1200 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस राशि में से, 400 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत दिए हैं, और शेष 800 करोड़ रुपये जीडीए खुद खर्च करेगा। ज़मीन खरीद के बाद, प्राधिकरण 2026−27 वित्तीय वर्ष में भी सरकारी और अपने फंड से इस योजना के लिए बजट जारी करेगा।
अतुल वत्स, उपाध्यक्ष, जीडीए, ''हरनंदीपुरम के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही इसकी डीपीआर तैयार कराने के लिए तीन एजेंसी आगे आई है, जिसमें एक एक का चयन जल्द कर लिया जाएगा। ये दोनों काम पांच महीने के भीतर कर लिए जाएंगे। ताकि फिर योजना धरातल पर नजर आने लगे।''