New expressway : यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट, दो तहसीलों के 68 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण

Land acquisition : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपने राज्य को चमकाने के लिए जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। यूपी में लगातार नई-नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है तथा नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब एक और सबसे लंबे एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब उत्तर प्रदेश की दो तहसीलों के 68 गांव में एक्सप्रेसवे लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा।
 

HR Breaking News : (New expressway) उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए योगी सरकार की तरफ से कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नए-नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी जा रही है तथा कई एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्र के बीच सड़क परिवहन को मजबूत करने के लिए 700 किलोमीटर लंबे गोरखपुर शामली ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Shamli Greenfield Link Expressway) के निर्माण कार्य में तेजी देखी गई है। उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा यह ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बरेली जिले की दो तहसीलों के 68 गांवों से होकर गुजरेगा। फिलहाल, गावों के नामों की लिस्ट तैयार कर ली है और जल्द भूमि अधिग्रहण के प्रोसेस को शुरू किया जाएगा।

 


गोरखपुर से शामली तक बनने वाले इस एक्सप्रेसवे को NHAI द्वारा तैयार किया जाएगा। यह एक्सप्रेस वे गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर से पीलीभीत में बीसलपुर, शाहजहांपुर में पुवायां होते हुए बरेली के नवाबगंज और बहेड़ी तहसील इलाके के गांवों से गुजरते हुए रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ होते हुए शामली तक पहुंचेगा।


नए एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण (Land acquisition for the expressway) कराने के लिए अधिकारियों (काला) को चुनने का प्रोसेस चल रहा है। यह एक्सप्रेसवे बरेली मंडल के तीन जिलों (बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत) से होकर गुजरेगा।
बरेली में जमीन से जुड़े कामों को ADM और भूमि अधिग्रहण (Land acquisition Rule) अधिकारी देश दीपक सिंह देख रहे हैं। NHAI ने बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर में शुरुआती सर्वे कराकर काला के चयन के लिए जिला प्रशासन को लिस्ट भेजी थी। इसके आधार पर सर्वे किया गया और अब दोनों तहसीलों के गांवों के नाम तय कर दिए गए हैं।


अधिकारी देश दीपक सिंह के अनुसार, गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway) बरेली की नवाबगंज और बहेड़ी तहसीलों से होकर गुजरेगा। इसमें दोनों तहसीलों के 34-34 गांव शामिल हैं, जहां जमीन अधिग्रहण होगा। इन गांवों में फिलहाल शुरुआती सर्वे किया जा रहा है।


बहेड़ी के गांवों की लिस्ट


कनकपुरी, भउंटा, पंडारी, परेवा, भाकावा, मधुकारपुर, मवई काला, कंचनपुर, पंडेरा, सिसई, शरीफ नगर, शाहपुर, इटौआ, चंदपुर चुबाकिया, गोपालपुर, गुलरिया मोहम्मद हुसैन, करनपुर, मोहनपुर, रामपुरा, मंगदपुर, बैकरनंदा, बैकर शाहपुर, भुदवा, बसंत नगर जागीर, रहपुरा गनीमत, खमरिया गोपा डांडी, पैगा, जमुनिया, अटरिया, माधवपुर।


नवाबगंज के गांवों की लिस्ट


इनायतपुर, धौरेरा, गजरौला, सतुइया खुर्द, जिगनिया भगवंतपुर, नवदिया कस्याव, खाता, अभयराजपुर, खतौआ, बरखन, अधकटा रव्वानी बेगम, ढकिया वर्कलीसहाब, तिगरी, डंडिया सफदरअली, सिठौरा, नवदिया मोतीराम, नकटी नरायनपुर, बिहारीपुर पीतमराम, सिलरा, नौगवां भगवंतपुर, मुड़िया मलूकपुर, जरपामोहनपुर, बबूरा बबूरी, नवादा इकरामुल्ला, धनौर जागीर, हथेली, गेला टांडा, त्यार जागीर, तुमड़िया, लावाखेड़ा बद्रीप्रसाद, मुडिया तेली।