UP में नए एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण, खरीदी जाएगी 13 गांव की 167 हेक्टेयर जमीन

Expressway in UP :यूपी में लगातार नए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। अब यहां पर एक और नये एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाने वाला है। इस नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) के लिए 13 गांव की 167 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाने वाला है। इसकी वजह से यूपी में रोजगार के भी नए नए मौके बनने वाले हैं।

 

HR Breaking News (New Expressway in UP) उत्तर प्रदेश में अब एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। ये नया एक्सप्रेसवे यूपी की आर्थिक गतिविधि में मजबूती लाएगा। इसके अलावा यहां पर रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। एक्सप्रेसवे (Expressway News) के बनने की वजह से 13 गांव की भूमि को अधिग्रहित किया जाएगा। इसमें 167 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 

 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा 

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण को करने की तैयारी शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) के निर्माण के लिए यूपीडा ने निविदा आमंत्रित कर दिया है। निविदा भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित कर दी गई है। निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के ही इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अगले माह में शुरू होने की संभावना की जा रही है।

लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण 

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना (Chitrakoot Link Expressway Project) को कैबिनेट की पिछली बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। वहीं 15.17 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 939.67 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी यूपाीडा ने तैयार कर ली है।

इसका निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (EPC kya h) मोड में किया जाने वाला है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए कर्वी तहसील के 13 गांवों में 167 हेक्टेयर भूमि क्रय की जाने वाली है। यूपीडा ने अभी तक 150 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि (Land ) क्रय कर लिया है। यूपीडा के मुताबिक इसी माह में भूमि क्रय का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विकास मंत्री ने दी जानकारी 

औद्योगिक विकास मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट और बुंदेलखंड को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस एक्सप्रेसवे (Expressway Project) का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने की प्लानिंग की जा रही है।

ये एक्सप्रेसवे चित्रकूट के भरतकूप के निकट से शुरू होकर चित्रकूट के ग्राम अहमदगंज में समाप्त हो जाएगा। चित्रकूट धाम तक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है। इसके निर्माण (Expressway news) के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया भी अगले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है।