{"vars":{"id": "93802:4123"}}

MP में नई रेलवे लाइन को मिली मंजूरी, 160 KM घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

MP New Railway Line : एमपी में अब एक और नई रेलवे लाइन को बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसको सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। बता दें कि इस नई रेलवे लाइन पर 160 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी। 

 

HR Breaking News - (New Railway Line Update)। हाल ही में एमपी सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बता दें कि अब यहां पर एक नई रेलवे लाइन को बिछाने की तैयारी कर दी है। इस रेल लाइन पर 160 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ने वाली है, जोकि लोगों को काफी लाभ देने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में।

भोपाल से इटारसी होकर नया फ्रेट कॉरिडोर (New freight corridor) करने का प्रस्ताव केंद्र की ओर से मंजूर कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ इन शहरों में करने वाले उद्यमियों को मिलेगा। बीना से भोपाल होकर इटारसी जाने वाले इस कॉरिडोर के शहरों में कच्चा और तैयार माल तेजी से आयात निर्यात किया जाने वाला है।

चौथी रेल लाइन का होगा निर्माण-

सीनियर DCM ने बताया कि रेल यातायात को आधुनिक बनाने और माल और यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे ने बीना से भोपाल-इटारसी होकर नागपुर तक चौथी रेल लाइन (Itarsi-Nagpur fourth rail line) बिछाई जाने वाली है। हाल ही में इटारसी से नागपुर के बीच चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना को केंद्रीय मंत्री परिषद ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके पूर्व रेलवे द्वारा बीना से भोपाल होकर इटारसी तक चौथी रेल लाइन बिछाने की घोषणा कर दी गई है।

इतने रफ्तार से चलेंगी ट्रेन-

भोपाल रेल मंडल प्रशासन ने बीना से इटारसी तक बिछाई जाने वाली चौथी रेल लाइन (Itarsi-Nagpur fourth rail line) के लिए सर्वे को पूरा करने के लिए ऐलान कर दिया है। इसके बाद यहां पर रेल लाइन के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इस परियोजना से ट्रेनें औसतन 160 किमी प्रति घंटे की रतार से चलने वाली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और यात्री आवागमन को भी नई रतार मिलने वाली है।