{"vars":{"id": "93802:4123"}}

New Railway Line in UP : उत्तर प्रदेश में बिछाई जाएगी 240 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन, 53 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

New Railway Line in UP - एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में  240 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 53 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बता दें कि  इस रेल लाइन के लिए 2014 में सर्वे के लिए बजट मिला था-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (New Railway Line in UP) बहराइच-उतरौला-खलीलाबाद रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पड़ोसी जिले में शुरू हो गया है। बहराइच में भी भूमि अधिग्रहण के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस रेल लाइन के लिए बलरामपुर जिले में अभी कोई निर्देश नहीं मिला है, जिसका मतलब है कि वहां अभी काम शुरू नहीं हुआ है।

 

 

इसे लेकर किसानों में बेचैनी है। आला अधिकारी भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। इस रेल लाइन के लिए 2014 में सर्वे के लिए बजट मिला था। इस वर्ष बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर 80 किमी रेल लाइन बिछाने के लिए 620 करोड़ मिला।

उतरौला से बहराइच (Uttaraula to Bahraich) तक 240.264 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इस परियोजना के लिए बलरामपुर जिले के 53 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। खेतों में पत्थर लगे हैं, जो अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने का संकेत देते हैं। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हो रही है, वे प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे का इंतज़ार कर रहे हैं।

किसान फसलों की बोआई को लेकर भी सशंकित रहते हैं। उनको चिंता सताती रहती है कि कहीं फसल तैयार होने से पहले जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई तो कटाई नहीं कर पाएंगे।

32 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित-

बहराइच से खलीलाबाद तक 32 स्टेशन प्रस्तावित है, जिसमें यहां छह नए स्टेशनों का निर्माण होगा। बहराइच व श्रावस्ती के बीच 10 नए स्टेशन बनेंगे। इसमें श्रावस्ती, इकौना, बहराइच, अजतापुर, धुसवा, बरेडरा, हरिहरपुर रानी, भिनगा, विशुनापुर, रामनगर व लक्ष्मनुपर गोरपुरवा स्थल शामिल हैं।

बलरामपुर विकास खंड (Balrampur development block) का हंसुवाडाेल गांव पहला हाल्ट स्टेशन होेगा। झारखंडी रेलवे स्टेशन (Jharkhandi Railway Station) पर गोंडा-गोरखपुर रेल लाइन से बहराइच-खलीलाबद रेल लाइन को जोड़ा जाएगा। भगवतीगंज स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन से उतरौला के लिए रेल लाइन का विस्तार किया जाएगा।

बलरामपुर स्टेशन (Balrampur Station) को जल्द ही जंक्शन का दर्जा मिलेगा। इसके लिए सदर विकास खंड के खगईजोत से स्टेशन के बाद महेशभारी गांव (Maheshbhari village) में हाल्ट स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही, श्रीदत्तगंज और उतरौला में नए स्टेशन और कपौवा शेरपुर में एक और हाल्ट स्टेशन (halt station) का निर्माण होगा। इन परियोजनाओं के लिए रेल पटरी के लिए 40 फीट और स्टेशनों के लिए 100 मीटर चौड़ाई में जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इस विकास से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी।