New Railway Line : जल्द तैयार होगा नई रेलवे लाइन का रूट चार्ट, 66 गांवों से होकर गुजरेगी ट्रेन
New Railway Line - रेलवे की एक अहम परियोजना को लेकर नई हलचल तेज हो गई है। दरअसल, लंबे समय से अटकी इस योजना के तहत जल्द ही नई रेलवे लाइन का रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। यह रेल लाइन 66 गांवों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी... इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (New Railway Line) ऊंचाहार से अमेठी तक सलोन होते हुए नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। यह योजना काफी समय से लंबित थी, लेकिन अब इसके अमल में आने के संकेत मिल रहे हैं। रेलवे ऊंचाहार से अमेठी तक नया रूटचार्ट तैयार (New route chart ready till Amethi) करने की तैयारी कर रहा है, जिस पर फरवरी से काम शुरू होने की संभावना है। इस रेल लाइन के बनने से दोनों जनपदों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
अस्सी के दशक में जिले को अमेठी होते हुए अयोध्या से रेलपथ के जरिए जोड़ने की मांग उठी थी। नवंबर 2013 में सलोन में रेलवे की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर इसका शिलान्यास किया गया। यूपीए सरकार ने इसके लिए 1331 करोड़ रुपये का बजट तय किया था। इसमें ऊंचाहार-सलोन-अमेठी रेललाइन (Unchahar-Salon-Amethi railway line) के लिए 380 करोड़, रायबरेली से तिलोई होते हुए अकबरगंज-इन्हौंना लाइन के लिए 296 करोड़, और अकबरगंज को अमेठी के बाजार (Akbarganj to Amethi market) शुकुल होते हुए अयोध्या से जोड़ने के लिए 655 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की गई थी।
रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ (Amethi and Pratapgarh) के 66 गांवों से होकर यह रेल लाइन गुजरनी प्रस्तावित थी। विशेष परियोजना घोषित होने के बाद वर्ष 2018-19 में भूमि का सर्वे और चिन्हांकन कराया गया। अमेठी और प्रतापगढ़ के 27 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया (land acquisition process) आगे बढ़ी, लेकिन सलोन क्षेत्र में जिस मार्ग से रेल लाइन जानी थी, वहां पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के कारण काम में अड़चन आ गई।
भूमि चिन्हांकन (land marking) के बाद उद्यमियों ने रेलवे को प्रत्यावेदन देकर रेल लाइन को वैकल्पिक मार्ग से निकालने की मांग की थी, जिसे प्रशासन ने भी अनुशंसित किया। इसके बाद यह मामला कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में चला गया। अब फरवरी से मार्च के बीच नया रूट चार्ट (new route chart) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है।