New Railway Line : दिल्ली से जुड़ेगा हरियाणा का यह जिला, बनाई जाएगी नई रेलवे लाइन

Railway Line : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा हे। बता दें कि अब दिल्ली से अंबाला तक नई रेलवे लाइन (Railway Line Project) बिछाई जाने वाली है। इसकी वजह से कई इलाकों को लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

HR Breaking News - (Railway Line)। दिल्ली से अंबाला तक अब एक नई रेलवे लाइन को बिछाने की तैयारी की जा रही है। इस रेलवे लाइन के बिछाये जाने की वजह से राज्य को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना (Railway Project) की वजह से राजधानी और हरियाणा के प्रमुख जिलों के बीच यात्रा अधिक तेज, सुगम और सुविधाजनक होने वाली है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।


रेल कनेक्टिविटी में होगा सुधार-

हरियाणा में दिल्ली से अंबाला तक नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी हो रही है। इसकी वजह से जीटी रोड बेल्ट के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने वाला है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत (Railway Line Project) और सोनीपत से यह नई लाइन गुजरेगी। इसकी वजह से रणनीतिक लाभ के साथ ही दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक रेल कनेक्टिविटी में भी सुधार होने की संभावना है।

सामान्य यात्रियों के लिए जरूरी है प्रोजेक्ट-


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय की जानकारी साझा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि सेना से लेकर सामान्य यात्रियों (Railway Line) के लिए ये महत्वपूर्ण होने वाला है। 194 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर 5983 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाला है। हरियाणा में ये लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत (Railway Line in Haryana) से होकर गुजरने वाला है। 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा। चार सालों में इसे पूरा करने का लक्ष्य किया जा रहा है।

बड़े पैमाने पर होगा भूमि अधिग्रहण-


सबसे खास बात तो ये है कि इस परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं होने वाली है। मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे की काफी जमीन इसके लिए यूज होने वाली है। नई रेल लाइन (new railway line) पर कुल 29 पुलों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी कराया जाने वाला है।

परियोजना (new railway line Project) के पूरा हो जाने के बाद 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन रुकेगा। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक कनेक्टिविटी में सुधार होने वाला है।


सोनीपत हरेगर कलेक्ट-


हरियाणा में इन दिनों कई प्रमुख रेल परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें आर्बिटल रेल कारिडोर सबसे बड़ी परियोजना है। कुंडली-मानेसर-पलवल (Kundli-Manesar-Palwal Expressway) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ बनने वाली नई इलेक्ट्रिक डबल ब्राड-गेज लाइन पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर और खरखौदा के रास्ते हरसाना कलां (सोनीपत) को कनेक्ट करने वाली है।

प्रोजेक्ट सर्वे स्तर होगा पूरा-


इसी तरह करनाल-यमुनानगर रेल लाइन को स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। ये 61 किमी की लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग को सीधा कनेक्ट (Expressway News) करने वाली है। जोकि मौजूदा 121 किलोमीटर के मार्ग को कम कर 61 किलोमीटर कर देगी। फिलहाल ये प्रोजेक्ट सर्वे स्तर पर चल रहा है।

यहां पर बिछेगी नई रेल लाइन-


रोहतक-महम-हांसी के बीच नई लाइन (new line latest news ) रोहतक, भिवानी और हिसार जिलों के बीच सीधी कनेक्ट होने वाली है। इससे 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेल ट्रैक जाम से निजात दिलाएगा।