यूपी के 47 गांवों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, 470 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित
New Railway Line - उत्तर प्रदेश में अब रेलवे कनेक्टिविटी और मजबूत होने वाली है। दरअसल ताजा अपडेट के मुताबिक, प्रदेश के 47 गांवों को नई रेलवे लाइन की कनेक्टिविटी मिलेगी। इस नई रेलवे लाइन के बनने से आवागमन आसान होगा। वही रेलवे लाइन के आसपास लगते इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल आने का भी अनुमान है। चलिए खबर में जानते हैं रेल लाइन की कनेक्टिविटी किस जिले और गांवों को मिलेगी।
HR Breaking News - उत्तर प्रदेश वालों को एक और नई रेलवे लाइन की सौगात मिली है। दरअसल गाजियाबाद से सीतापुर तक बिछाई जाने वाली तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए मुरादाबाद में जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह नई रेलवे लाइन मुरादाबाद (New Railway Line in Moradabad) जिले के 47 गांव से होकर गुजरेगी। इसके लिए 190.53 हेक्टेयर यानी 470.81 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
रेलवे ने जिला प्रशासन को सौंपी फाइनल सर्वे रिपोर्ट - (UP News)
रेलवे ने फाइनल सर्वे के आधार पर गाटा संख्या समेत जमीनों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। अब राज्यसभा खसरा-खतौनी से खाता संख्या का मिलान कर जमीन के मालिकों और भूमि की प्रकृति की वेरिफिकेशन करेंगे और इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
14,926 करोड़ रुपए में बनेगी नई रेलवे लाइन - (Railway Line Update)
रेलवे की नई परियोजना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और सीतापुर के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी। इन चारों जिलों के बीच लगभग 403 किलोमीटर लंबी तीसरी चौथी रेल लाइन विकसित की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परियोजना को मंजूरी दे दी है। नई रेलवे लाइन पर लगभग 14,926 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। नई रेलवे लाइन (New Railway Line Latest News) के चालू होने से मौजूदा रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और सफर सुरक्षित और तेज होगा।
मुरादाबाद जिले के 47 गांवों की जमीन चिह्नित -
बता दें कि मुरादाबाद (Moradabad News) जिले के सदर तहसील के 36 और बिलारी तहसील के 11 गांव की जमीन नई रेलवे लाइन के लिए चिह्नित की गई है। सर्वे की रिपोर्ट में कुल 190.53 हेक्टेयर जमीन को चिन्हित किया गया है। इसमें 9.8 हेक्टेयर सरकारी जमीन है और 79.93 हेक्टेयर जमीन निजी है।
रेलवे लाइन पर बनाए जाएंगे नए स्टेशन -
प्रस्तावित नई रेलवे लाइन (New Railway Line in UP) के बीच कई जगहों पर नए स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे। नई रेलवे लाइन का मकसद मौजूद दिल्ली लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करना है। नई रेलवे लाइन से यात्री और मालगाड़ियों के संसाधनों के लिए अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा। ऐसे में यात्रियों को लंबे समय तक ट्रेनों का इंतजार नहीं करना होगा।
इन गांवों से होकर गुजरेगी लाइन -
सदर तहसील (New Railway Line Update) के गजगोला बकैनियान, हसमपुर गोपाल, नानकबाड़ी, महलकपुर माफी, समाथल, गिंदौड़ा, उमरी, अक्का पत्तू हाफिजपुर, जैतपुर बिसाहट, चमरपुरा दान, चमरौआ, लोधीपुर राजपूत, बागड़पुर, जगतपुर रामराय एहतमाली, सिहारिया, चक गिंदौड़ा, दलपतपुर, दलौरा, कल्लानपुर, मछरिया, मूंढापांडे, देवापुर खास, धतूरा मैगा नगला एहतमाली, देवलारी, देवापुर एहतमाली, धतूरा मैगा नगला, गनेशघाट, चकदेह सिन्हा, नियामतपुर इकरौटिया, हरसेनपुर, जगतपुर रामराय, डिलारी, डिल्ला रायपुर, सिहोराबाजे और सिरसा इनायतपुर शामिल हैं। बिलारी तहसील के वीरपुर, सब्जीपुर, रुस्तमपुर सराय, अजमतपुर, फरीदपुर, हमीरपुर, मोहम्मदपुर बस्तौर, नानपुर, मालीपुर, रतनपुर कलां और ऊंचाकानी गांव शामिल हैं।