Rajasthan वालों को नई रेलवे लाइन की सौगात, जान लें रूट
New Railway Line : राजस्थान के विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार रेलवे लाइन का छाल बिछा रही है। इससे लाखों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा और इसके साथ ही राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। राजस्थान में नई रेलवे लाइन बिछाने का सरकार ने मंजूरी दे दी है और नई रेल लाइन (New Railway Line) के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को भी हरी झंडी दे दी गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
HR Breaking News - (New Railway Line News)। राजस्थान के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए नई सड़कें, एक्सप्रेसवे और अब नई रेलवे लाइन बनाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने अब राजस्थान में नई रेलवे लाइन बनाने जा रही है। इससे लोगों के चेहरे खिल गए हैं। दरअसल, नई रेलवे लाइन निर्माण के चलते रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राजस्थान की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
बता दें कि केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में रेल नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल, बालोतरा से पचपदरा के बीच 11 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन (New Railway Line) को मंजूरी दे दी है। इस रेलवे लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को हरी झंडी मिल चुकी है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
सर्वे के लिए 33 लाख रुपये की स्वीकृति
बालोतरा- पचपदरा नई रेलवे लाइन (Balotra Pachpadra Railway Line) फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 33 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही पचपदरा स्थित रिफाइनरी को रेल नेटवर्क के माध्यम से देश की मुख्य धारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
नई रेलवे लाइन से होगा ये फायदा -
यह परियोजना न केवल पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। रेल लाइन के निर्माण से पचपदरा स्थित रिफाइनरी तक रेल मार्ग के माध्यम से सफर करना काफी आसान हो जाएगा, जिससे कच्चे माल व तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, कृषि, स्थानीय उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं विकसित होंगी। इसके साथ ही रेलवे लाइन के आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट तेजी से बढ़ने का अनुमान है।
देश की मुख्यधारा से जुड़ेगी रिफाइनरी
नई रेल लाइन (New Railway Line) के चालू होने से पचपदरा का बालोतरा, बाड़मेर तथा आसपास के क्षेत्रों से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त इस रेल मार्ग से जोधपुर, अहमदाबाद, दिल्ली व जयपुर की ओर भी सुगम संपर्क उपलब्ध होगा। यह नई रेल लाइन क्षेत्र को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा होने के बाद DPR होगी तैयार -
बालोतरा से पचपदरा (Balotra Pachpadra Railway Line) के बीच प्रस्तावित 11 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए सबसे पहले फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद परियोजना की वित्तीय एवं तकनीकी व्यवहार्यता के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इसके बाद परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।