हरियाणा में रजिस्ट्री की नई व्यवस्था, डीटीपी और निकाय के अप्रूवल बगैर अपॉइंटमेंट नहीं
HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में जमीन की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया (Process of land registration in Haryana) अब पहले से ज्यादा लंबी हो गई है। तहसीलों में लागू किए गए नए सॉफ्टवेयर सिस्टम के कारण अब कुछ श्रेणियों की जमीन की रजिस्ट्री के लिए जिला नगर योजनाकार (district town planner) या नगर निकाय विभाग ।Municipal Department) अंतिम मंजूरी अनिवार्य कर दी गई है। आवेदन के बाद टोकन तो कट जाएगा, लेकिन संबंधित विभाग से फाइल क्लीयर होने तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट नहीं मिलेगी। इस बदलाव का असर प्रदेशभर की तहसीलों में दिखाई देने लगा है। रजिस्ट्री की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले घटकर करीब 40 प्रतिशत रह गइ है।
ऑनलाइन फाइल भेजी जाएगी
नई व्यवस्था में कंट्रोल एरिया यानी धारा 7ए (Section 7A) के तहत आने वाली जमीन के मामलों में अलग से एनओसी लेकर तहसील पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। अब रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने पर संबंधित फाइल ऑनलाइन ही डीटीपी कार्यालय (DTP Office) को भेजी जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्र से जुड़े मामलों में फाइल नगर निकाय विभाग के पास जाएगी। दोनों विभागों के पोर्टल को राजस्व विभाग (revenue Department) के सॉफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है। संबंधित विभाग की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही आवेदक अपॉइंटमेंट बुक कर सकेगा।
9 दिन में महज 3064 टोकन कटे, 2102 रजिस्ट्रियां हुईं
नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री के आंकड़ों में बड़ा अंतर आया है। 19 नवंबर से शुक्रवार तक के नौ दिनों में प्रदेशभर में 3064 टोकन जारी हुए, जिनमें से 2102 रजिस्ट्रियां ही पूरी हो पाईं। इसके विपरीत 10 से 18 नवंबर के बीच नौ दिनों में 20,498 टोकन जारी किए गए थे और 14,682 रजिस्ट्रियां हुई थीं। सामान्य तौर पर प्रदेश में प्रतिदिन 2 से 3 हजार रजिस्ट्रियां होती हैं, लेकिन अब यह आंकड़ा एक हजार से भी नीचे पहुंच गया है। बुधवार को 939 और गुरुवार को 518 रजिस्ट्रियां हुईं, जबकि शुक्रवार को केवल 4 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं।
एनओसी वाले मामलों में सबसे ज्यादा अड़चन
फिलहाल उन जमीनों की रजिस्ट्री में परेशानी आ रही है, जिनके लिए डीटीपी या नगर निकाय की मंजूरी जरूरी है। नए सिस्टम के जरिए फाइलें संबंधित कार्यालयों तक तो पहुंच रही हैं, लेकिन अंतिम स्वीकृति नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। अभी मुख्य रूप से ट्रांसफर परमिशन (transfer permission), बिल्डर एग्रीमेंट, कन्वेंस और री-सेल से संबंधित मामलों की रजिस्ट्रियां हो पा रही हैं।
पहले एनओसी लेकर आते थे
पहले कंट्रोल एरिया (Haryana latest news) में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आवेदक को डीटीपी कार्यालय से एनओसी लेनी पड़ती थी। इसके बाद तहसील में टोकन कटवाकर अपॉइंटमेंट मिल जाती थी और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो जाती थी। अब आवेदन से लेकर फाइल आगे भेजने तक का काम सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा। रजिस्ट्री क्लर्क (registry clerk) और तहसीलदार के स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइल संबंधित विभाग के पास पहुंचेगी। वहां से मंजूरी मिलने पर ही आगे की कार्रवाई संभव होगी।
रेवाड़ी के डीआरओ प्रदीप देशवाल (Rewari DRO Pradeep Deswal) ने बताया कि पहले कंट्रोल एरिया में रजिस्ट्री के लिए डीटीपी की एनओसी (NOC from DTP) पहले से लानी होती थी। अब सॉफ्टवेयर के जरिए फाइल सीधे डीटीपी के पास जाएगी। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही अपॉइंटमेंट जारी होगी। इस संबंध में डीटीपी मुख्यालय की ओर से आदेश भी जारी किए गए हैं।
दो साल में तीसरी बार बदली रजिस्ट्री की व्यवस्था
प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री को ऑनलाइन (Register online) और पारदर्शी बनाने के लिए पिछले दो साल में कई बदलाव किए गए हैं। दिसंबर 2024 में ऑनलाइन डीड रजिस्ट्रेशन सिस्टम (Online Deed Registration System) शुरू किया गया और अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य किया गया। नवंबर 2025 में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था (paperless registry system) लागू हुई। अब नवंबर 2026 में सॉफ्टवेयर में बदलाव कर डीटीपी और नगर निकाय विभाग की अंतिम मंजूरी को अपॉइंटमेंट से जोड़ दिया गया है।