हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी सुविधा, 10 करोड़ से बनेगी नई सड़क
Haryana News - हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए कई अहम प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नई रोड बनाई जा रही है। वहीं पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। हाल ही में सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में नई सड़क बनाने और पुरानी सड़कों को चौड़ा करने का ऐलान किया है। इस बीच एक करनाल के दो गांव के बीच नई सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है।
HR Breaking News - हरियाणा में शहरों, कस्बों और गांवों को एक साथ कनेक्ट करने के लिए सड़क संपर्क मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए कई प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। सड़कों का सुधार करने के लिए अधिकारी सर्व कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। मानसून (monsoon) के सीजन में जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। कई जगहों पर सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं।
सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ 38 लाख 52 हजार रुपये मंजूर - (Haryana News)
इस बीच करनाल (Karnal News) जिले के पिचोलिया हेड और जानी गांव के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इन दोनों गांव के बीच सड़क के चौड़ीकरण को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। अब हरियाणा सरकार ने पिचोलिया हेड से जाने गांव के बीच नई सड़क बनाने के लिए 10 करोड़ 38 लाख 52 हजार रुपए मंजूर कर दिए हैं।
पश्चिमी यमुना नहर के बाएं किनारे पर बनेगी नई सड़क - (Latest News)
बता दें कि पिचोलिया हेड से जानी गांव (Picholia Head to Jani Village New Road) तक पश्चिमी यमुना नहर के बाएं किनारे पर नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 1.20 किलोमीटर है और इसे 5.50 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। सड़क का निर्माण होने से पिचोलिया, जानी और बुधनपुर गांवों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
सड़क बनने से होगा ये फायदा -
मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रस्तावित सड़क के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से NOC मिल गई है। उम्मीद है कि जल्द ही अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए लगातार सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। इस नई सड़क के बनने से उनके बीच सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा।
1. कहां बनेगी सड़क?
करनाल जिले में पिचोलिया हेड से जानी गांव के बीच।
2. सड़क की लंबाई और चौड़ाई?
1.20 किलोमीटर लंबी और 5.50 मीटर चौड़ी
3. सड़क निर्माण पर कितना होगा खर्चा?
10 करोड़ 38 लाख 52 हजार
4. कौन करेगा सड़क का निर्माण?
हरियाणा का लोक निर्माण विभाग (Public Works Department)
5. सड़क बनने से क्या होगा?
सड़क बनने से सफर आसान, सुरक्षित और तेज होगा।