NHAI ने दी यूपीवालों को बड़ी सौगात, बनेगा 200 KM लंबा एक्सप्रेस-वे, टेंडर प्रोसेस किया आरंभ
HR Breaking News : (UP News ) शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए और यातायात का दबाव कम करने व कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब हाल ही में यूपीवालों को NHAI की ओर से एक नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) की सौगात दी जा रही है। इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रशासन शहर को एक प्रमुख सड़क संपर्क केंद्र बनाएंगी और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में।
दिल्ली से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
बता दें कि अयोध्या और वाराणसी के बीच हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे (high speed expressway) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है और इससे दोनों शहरों की दूरी 2 घंटे में तय हो जाएगी। इसके लिए NHAI ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधे तौर पर जुड़ेगा, जिससे दिल्ली से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
रामनगरी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे (access control expressway) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और इससे दोनों ही तीर्थ नगरियों की दूरी दो घंटे में पूरी हो जाएगी। पूर्व सांसद रामनगरी से वाराणसी के बीच सड़क परिवहन को उच्च स्तर पर विकसित करने के लिए जुटे हुए हैं।
200 किलोमीटर लंबा होगा यह एक्सप्रेसवे
इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (national highway authority of india) ने टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए चयनित संस्था डीपीआर बनाएगी। प्रस्तावित एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधे तौर पर कनेक्ट किया जाएगा, जिससे रामनगरी से दिल्ली की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। ये एक्सप्रेसवे 200 किलोमीटर लंबा होने वाला है और इस एक्सप्रेस-वे के तैयार होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित व निर्बाध आने जाने की सुविधा मिल सकेगी।
यूपी में इन प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
वैसे तो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अयोध्या में कई प्रोजेक्ट (project in ayodhya) की शुरुाआत की है, जिसमे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, अयोध्या से जनकपुर, सुलतानपुर, जगदीशपुर व राम वन गमन मार्ग के साथ-साथ लखनऊ हाइवे पर अनेक ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण ये प्रोजेक्ट शामिल है और इसके साथ ही 55 करोड़ की लागत से अयोध्या बाईपास का सुंदरीकरण का निर्माण भी कराए जाने का प्लान है।
अयोध्या-प्रयागराज ग्रीन फील्ड (Ayodhya-Prayagraj Green Field) एक्सेस कंट्रोल सिक्सलेन हाइवे के पहले चरण में प्रतापगढ़ तक सीमांकन का प्रोसेस चल रहा है और इन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर अयोध्या यूपी का प्रमुख सड़क संपर्क केंद्र बन जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही और साथ ही औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
पूर्व सांसद ने किया सरकार को आभार व्यक्त
पूर्व सांसद का कहना है कि ये नया एक्सप्रेसवे (UP New Project) अयोध्या और पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है। उनका कहना है कि अयोध्या से वाराणसी हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Road Transport Minister Nitin Gadkari) की दूर की सोच का परिणाम है। इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने रामनगरी के संत-महंतों और जन सामान्य की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद दिया है।