अब Delhi-NCR वालों का सफर हो जाएगा आसान, बिछाई जाएगी 2.3 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन, बनेंगे 10 स्टेशन
Delhi-NCR - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तहत, ग्रीन लाइन का विस्तार इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका काम साल 2029 तक पूरा होगा. इससे बहादुरगढ़ (हरियाणा) से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तहत, ग्रीन लाइन का विस्तार इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक किया जाएगा, जिससे बहादुरगढ़ और दिल्ली के यात्री लाभान्वित होंगे. इसका काम साल 2029 तक पूरा होगा. इससे बहादुरगढ़ (हरियाणा) से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. बताया जा रहा है कि डीएमआरसी ने इसके निर्माण और डिजाइन के लिए टेंडर जारी कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, जो कंपनी इसके लिए बोली लगाएगी उसे 24 करोड़ रुपये सिक्योरिटी (security) राशि जमा करनी होगी. साथ ही परियोजना की जिम्मेदारी लेने के बाद 42 माह के भीतर काम पूरा करना होगा. मेट्रो के फेज-4 के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक 12.3 किलोमीटर तक एक्सटेंशन किया जाएगा. इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.
बनाए जाएंगे चार स्थानों पर अंडर ग्राउंड स्टेशन-
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के चौथे फेज के तहत, पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दो नए कॉरिडोर को मंजूरी दी. इनमें से एक कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक है, जो लगभग 8 किलोमीटर लंबा है. इस कॉरिडोर को गोल्डन लाइन का हिस्सा बनाया जाएगा. इस कॉरिडोर के लिए DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने टेंडर जारी किए हैं, जिसके अनुसार, चार जगहों पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. ये नए कॉरिडोर दिल्ली में मेट्रो कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे.
ग्रीनलाइन एक्सटेंशन में 10 स्टेशन होंगे-
मेट्रो के चौथे चरण में ग्रीनलाइन (greenline) का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें 10 नए स्टेशन होंगे। इन स्टेशनों में इंद्रलोक, दयाबस्ती, अजमल खान पार्क, झंडेवालान मंदिर, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं. इस विस्तार कॉरिडोर में पांच इंटरचेंज स्टेशन (interchange station) होंगे, जो इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट और इंद्रप्रस्थ हैं. इसके अतिरिक्त, नबी करीम स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर भी कार्य किया जाएगा.
बहादुरगढ़ को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी-
डीएमआरसी (DMRC) ने इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक नई मेट्रो लाइन का प्रस्ताव दिया है. यह कॉरिडोर (corriodor) मौजूदा रेड, मैजेंटा (magenta), यलो (yellow), वॉयलेट और ब्लू लाइन (blue line) को जोड़ेगा. इससे बहादुरगढ़, हरियाणा (Haryana) के निवासियों को दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इस नई लाइन से यात्रियों को कई लाइनों पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी, जिससे सफर आसान हो जाएगा. इस कॉरिडोर के 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है.