12 फरवरी को bank समेत ये सुविधा रहेंगी ठप, घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट
Bharat Bandh - 12 फरवरी को भारत बंद के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बैंकों समेत कई सेवाओं के प्रभावित रहने की आशंका है। अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि कौन-सी सुविधाएं बंद रहेंगी और कौन-सी सामान्य रूप से चलती रहेंगी... आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है लिस्ट-
HR Breaking News, Digital Desk- (Bharat Bandh) देशभर के ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। इस हड़ताल के चलते बैंकिंग (Banking), परिवहन सेवाओं और कुछ सरकारी कामकाज (government work) पर असर पड़ने की संभावना है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (10 central trade unions) के संयुक्त मंच का दावा है कि इस बंद में करीब 30 करोड़ मजदूर हिस्सा ले रहे हैं।
ट्रेड यूनियन और किसान संगठन ने बुलाया भारत बंद-
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार हड़ताल में भागीदारी का स्तर पहले से अधिक रहेगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में कम से कम 30 करोड़ मजदूर शामिल होंगे।
9 जुलाई, 2025 के विरोध प्रदर्शन के दौरान, लगभग 25 करोड़ वर्कर ने हिस्सा लिया था।' यूनियनों के अनुसार, यह हड़ताल 600 से अधिक जिलों में कार्यों को प्रभावित करेगी, जबकि पिछले साल के आंदोलन में लगभग 550 जिले शामिल थे।
यह विरोध केंद्र सरकार (central government) की ‘श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों’ के खिलाफ किया जा रहा है। संयुक्त मंच के अनुसार, इस भारत बंद को किसान संगठनों, कृषि मजदूर यूनियनों (agricultural labor unions), छात्र और युवा संगठनों समेत कई अन्य फेडरेशनों का भी समर्थन हासिल है।
क्या होगा प्रभावित-
हालांकि आवश्यक सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन कई क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने हड़ताल को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, कृषि मजदूर यूनियनों का मुख्य फोकस मनरेगा (MGNREGA) को फिर से प्रभावी रूप से लागू करने की मांग पर रहेगा।
कौर ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में भी हड़ताल का असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'ओडिशा और असम के पूरी तरह बंद रहने की उम्मीद है और दूसरे राज्यों में भी बड़े पैमाने पर लोग इसमें शामिल होंगे।'
सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, औद्योगिक क्लस्टरों और निजी संस्थानों समेत सभी सेक्टरों में हड़ताल के नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को हड़ताल के लिए जागरूक किया गया है।
क्या-क्या हो सकता है बंद-
भारत बंद (Bharat Bandh) के दौरान आज कई जगहों पर सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। राज्य परिवहन की बसें और ऑटो सेवाएं बाधित रह सकती हैं। इसके अलावा बाजार, थोक मंडियां और दुकानें बंद रहने की आशंका है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
जानें क्या क्या रहेगा खुला-
वहीं, अस्पताल, एम्बुलेंस, मेडिकल स्टोर (medical store) और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। इसके अलावा निजी दफ्तर और एटीएम सेवाएं भी सामान्य रूप से खुली रहेंगी। एयरपोर्ट (airport) और हवाई सेवाएं भी बिना किसी रुकावट के चालू रहने की उम्मीद है।