4 करोड़ से ज्यादा रुपये में फिरनी रोड होगा मजबूत, जनता को सीधा फायदा
Firni Road - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि फिरनी रोड को मजबूत बनाने के लिए 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना से सड़क की हालत सुधरेगी, आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी (reduction in accidents) आएगी। लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान लोगों को सीधा फायदा मिलेगा... रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Firni Road) फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल के कस्बा हथीन में रहने वाले हजारों नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जर्जर पड़े फिरनी रोड के नवनिर्माण (Renovation of Firni Road) को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। नायब सिंह सैनी सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 4 करोड़ 77 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
बजट स्वीकृति के बाद नगर पालिका ने शुरू की निर्माण प्रक्रिया-
परियोजना के पूरे होने पर करीब 40 हजार लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और शहर की यातायात व्यवस्था (city transportation system) में भी सुधार देखने को मिलेगा। नगर पालिका को शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से औपचारिक स्वीकृति पत्र मिल चुका है। बजट मिलने के तुरंत बाद पालिका प्रशासन ने निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
वर्तमान में तकनीकी स्वीकृति (technical approval), ड्राइंग अनुमोदन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर टेंडर जारी कर दिया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो सके।
वर्षों से खस्ताहाल रही फिरनी रिंग रोड-
फिरनी रिंग रोड (Phirni Ring Road) लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में थी। सड़क के खराब होने के कारण वाहन चालक, स्कूली बच्चे, व्यापारी और स्थानीय निवासी बड़ी परेशानी झेल रहे थे। यह मार्ग हथीन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था।
योजना के तहत सड़क का निर्माण महाराणा प्रताप पार्क (Maharana Pratap Park) से सतबीर महाशय के निवास तक और दादा गुलाब शाह चौक से कुंडा मंदिर व पशु चिकित्सालय कार्यालय तक आरएमसी सड़क के रूप में किया जाएगा। आरएमसी सड़क (RMC Road) अधिक टिकाऊ और मजबूत होती है। नगर पालिका की चेयरपर्सन रेनू लता ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सड़क बन जाने के बाद नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिलेगा और शहर के समग्र विकास (overall development of the city) को नई गति मिलेगी।
बजट की उठाई गई थी मांग-
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत (Sumit Rajput, former chairman of the municipality) ने अपने कार्यकाल में रिंग रोड के नवनिर्माण का प्रस्ताव पालिका सदन से पारित कराया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर (Minister of State Krishnapal Gurjar) तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मिलकर परियोजना के लिए बजट की मांग उठाई। विस्तृत अनुमान तैयार कर निदेशालय को भेजा गया और कई बार स्मरण पत्र भी प्रेषित किए गए।