Property Rate : इस जिले में जमीन की कीमतों में बंपर उछाल, 871 जगहों की दरों में वृद्धि
Property Rate Hike - देशभर भर के अलग-अलग राज्यों में चल रहे डेवलपमेंट के कार्यों के चलते प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। देश के लगभग सभी राज्यों के रियल एस्टेट बाजार में बूम आया है। अब एक जिले की 871 लोकेशनों पर जमीन के रेट आसमान छूने वाले हैं। बता दें कि इन सभी लोकेशनों की दरों में बढ़ौतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (Property Rate News)। देश के सभी राज्यों का रियल एस्टेट बाजार तेजी से ग्रोथ कर रहा है। केंद्र और राज्यों सरकार द्वारा किया जा रहा डेवलपमेंट के कार्यों की वजह से प्रॉपर्टी की कीमतें सोने की तरह बढ़ती ही जा रही हैं। नोएडा, गुरूग्राम जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही है। अब मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जमीन रेट सातवें आसमान पर जाने वाले हैं।
871 लोकेशनों पर जमीन के रेट में आएगा बूम -
मध्य प्रदेश (MP Property Rate) के कटनी जिले में 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन लागू होने जा रही है जिससे जमीनों के दामों में बड़ा उछाल दर्ज किया जाएगा। जिला मूल्यांकन समिति ने गाइडलाइन से ज्यादा दर पर हो रहे रजिस्ट्रेशन और बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिले की 1486 में से 871 लोकेशनों की दरों में बढ़ौतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के लागू होते ही शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक असर कटनी क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जहां शहरी और ग्रामीण मिलाकर 280 लोकेशन पर असर दिखेगा। खासतौर पर कटनी (Katni land rate) ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास की वजह से यहां पहले से ही जमीन के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं।
20 लोकेशनों पर 90 प्रतिशत महंगी होगी जमीन -
कटनी ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 20 लोकेशनों पर जमीन के रेट (land rates hike) में 90% या उससे ज्यादा की बढ़ौतरी प्रस्तावित है। कुल 36 लोकेशन ऐसी हैं जहां 90 % तक बढ़ोतरी की जा रही है, जिनमें से आधी से ज्यादा लोकेशन कटनी ग्रामीण क्षेत्र में ही हैं। कटनी नगर ग्रामीण की भी 6 लोकेशन इस श्रेणी में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेजी से हो रहे निर्माण, नई कॉलोनियों का विकास और शहरी विस्तार प्रमुख वजह माने जा रही हैं, जिन प्रमुख गांवों और क्षेत्रों में ज्यादा बढ़ौतरी होगी, उनमें कैलवारा खुर्द, छहरी, कैलवारा, जुहला, चाका, हिरवारा, गुलवारा, तखला, देवरी, गैतरा, इमलिया सहित अन्य शामिल हैं। इन इलाकों में पिछले कुछ सालों से जमीन की मांग तेजी से बढ़ी है।
10 नई लोकेशन को गाइडलाइन में किया गया शामिल -
शहर के विस्तार और नई कॉलोनियों (New Colonies) के विकास को देखते हुए 10 नई लोकेशन को गाइडलाइन में शामिल किया गया है। इनमें सायना रेसिडेंसी, मित्तल इन्क्लेव फेज-2, नेमी नगर, डायमंड सिटी, पीएम आवास योजना (PM Housing Scheme) प्रेम नगर (वार्ड 18), पीएम आवास योजना झिंझरी (वार्ड 43), बजरंग कॉलोनी, जुहली रोडा, पड़ुआ मतवारी रोड और पड़ुआ अंदर क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में डेवलपमें का कार्य तेजी पर है, जिससे यहां पर जमीन की मांग तेजी से बढ़ रही है। विशेष रूप से झिंझरी रोड और उसके आसपास के इलाके भविष्य के प्रमुख रियल एस्टेट हब (Real Estate Hub) के रूप में उभर रहे हैं।
1 अप्रैल से नई दरें होंगी लागू -
कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिला मूल्यांकन समिति (District Evaluation Committee) की बैठक में वर्ष 2026-27 की गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार किया गया। दावा आपत्ति के बाद अब इसे केंद्रीय मूल्यांकन समिति के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू कर दी जाएंगी। प्रशासन का मानना है कि इस प्रक्रिया से रियल एस्टेट (Real Estate) लेन-देन में पारदर्शिता आएगी और राजस्व में भी बढ़ौतरी होगी।
तहसीलवार लोकेशन की संख्या, जहां जमीन के रेट में आएगी तेजी -
तहसील लोकेशन कटनी ग्रामीण 60, कटनी नगर ग्रामीण 148, कटनी नगर नगरीय 70, बरही ग्रामीण 37, बरही नगरीय 09, ढीमरखेड़ा ग्रामीण 97, उमरियापान शहरी 10, रीठी ग्रामीण 78, बहोरीबंद ग्रामीण 99, स्लीमनाबाद ग्रामीण 72, बड़वारा ग्रामीण 84, विजयराघवगढ़ ग्रामीण 89 और कैमोर/विगढ़ शहरी 17 इन सभी जगहों पर जमीन की कीमतों में तगड़ी तेजी आएगी।
जमीन खरीदने से पहले जान लें ये बात -
एक्सपर्ट का कहना है कि जमीन खरीदना पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन बढ़ती कीमतों को देखते हुए जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें समय रहते पंजीयन कराना चाहिए। दस्तावेजों की पेंडेंसी से बचने और बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों का असर कम करने के लिए 1 अप्रैल से पहले रजिस्ट्री (Property Registry) कराना सही रहेगा। नई गाइडलाइन के लागू होने के साथ कटनी जिले में रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) में एक नई तेजी आने की संभावना है। बढ़ती कीमतें जहां निवेशकों के लिए अवसर लेकर आ रही हैं, वहीं आम खरीदारों के लिए यह जल्द निर्णय लेने का संकेत भी दे रही हैं।