Railway Line : सरकार ने दी बड़ी सौगात, रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मिली मंजूरी
HR Breaking News- (Railway Line ) सरकार जहां देश के कई हिस्सों में नई-नई रेलवे लाइन बिछा रही है। वहीं, सरकार ने अब एक और बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में सरकार ने रेलवे (MP Railway Updates) विकास को नई रफ्तार देते हुए रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूर कर दिया है। प्रदेश के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। खबर में जानिए कि किस रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।
किस रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण
दरअसल, आपको बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एमपी को नई सौगात मिली है। केंद्र सरकार की ओर से गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन (Gondia Jabalpur Railway Line) के दोहरीकरण को लेकर हरी झंडी दिखा दी गई है। सरकार के इस फैसले से एमपी और महाराष्ट्र के बीच रेलवे के विस्तारीकरण का काम होगा। वहीं, रेल विस्तार से एमपी (MP Railway News) को नई रफ्तार मिलेगी, साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वैसे तो पहले से ही रेल लाइन को लंबे समय से दोहरीकरण किए जाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब जाकर मंजूरी मिली है।
रेल लाइन का दोहरीकरण की लागत
मोदी सरकार द्वारा गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण (Gondia-Jabalpur railway line doubling) को मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी गई है। इससे एमपी और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा बढ़ेगी। लागत की बात करें तो गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन का दोहरीकरण पर 9,072 करोड़ रुपए का खर्चा आ सकता है। यह मल्टी-ट्रैक रेल प्रोजेक्ट (Multi-track rail project) के तहत आएगा। जिसमें इस रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य बेहद जरूरी है।
व्यापार की बढ़ेगी रफ्तार
सरकार के इस प्रोजेक्ट से गोंदिया और जबलपुर के बीच ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट के तहत गोंदिया–जबलपुर के बीच 307 किलोमीटर रेल नेटवर्क के विस्तारीकरण का प्लान है, जिसमे चार राज्यों के 8 जिलों को बंपर फायदा होगा।
रेलवे लाइन के विस्तारीकरण (expansion of the railway line) से एमपी में जबलपुर और बालाघाट क्षेत्र को सीधा फायदा होगा, क्योंकि गोंदिया से ट्रेन सबसे पहले बालाघाट में ही आएगी तो ऐसे में यहां व्यापार की रफ्तार भी बढ़ेगी।
मालगाड़ियां भी आसानी से होंगी क्लीयर
जानकारी के लिए बता दें कि गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन (Gondia-Jabalpur rail line) के दोहरीकरण से ढुलाई का कार्य तेज होगा, क्योंकि दोहरीकरण से मालगाड़ियां भी आसानी से जा सकेंगी। ऐसे में इस इलाके से सप्लाई होने वाले कोयले में भी इजाफा होगा। रेल मंत्रालय की ओर से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार यह काम प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा। ऐसे में रेलवे विस्तार का फायदा एमपी को भी उपयोगी तरीके से मिलेगा, जिसमे गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण सबसे प्रमुख है।