Railway Line : 7400 करोड़ की नई रेल लाइन पर काम हुआ शुरू, गांवों से होकर गुजरेगा ट्रैक
Railway Line Construction : देशभर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नई रेलवे लाइन के बिछाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यहां पर 7400 करोड़ रुपये (New Railway Line) की लागत से एक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि ये रेलवे लाइन का ट्रैक किन गांव से होकर गुजरेगा।
HR Breaking News- (New Railway Project) अब सरकार ने एक और नई रेल लाइन को बिछाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। अब इंदौर-बुदनी रेल लाइन तक एक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस रेलवे लाइन (Cost in New Railway) के बिछाने की वजह से राज्य की प्रगति को एक नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही में रोजगार के भी नए नए मौके बनने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस नई रेलवे लाइन के बारे में पूरी जानकारी।
इस रेलवे लाइन का रास्ता हुआ साफ-
इंदौर-बुदनी रेल लाइन के लिए एक और रास्ता अब पूरी तरह से 'साफ' हो गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच सरकारी जमीन से पेड़ों की कटाई की अनुमति रेलवे विभाग के द्वारा दे दी गई है। महू-खंडवा रेल प्रोजेक्ट (Mhow-Khandwa Rail Project) के बाद अब इंदौर-बुदनी लाइन के लिए 35 प्रजातियों के 277 पेड़ों को हटाया जाएगा।
डकाच्या और सांवेर गांव से गुजरेगी रेलवे लाइन-
साथ ही में डकाच्या और सांवेर में आने वाले गांव से रेलवे लाइन से गुजरना होगा। यहां पर वनक्षेत्र नहीं है, लेकिन सरकारी जमीन के पेड़ हटाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने पेड़ों की कटाई को लेकर सशर्त निर्देश को जारी कर दिया है। ये अनुमति रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL New Project) भोपाल के मुख्य परियोजना प्रबंधक के आवेदन पर दी गई है। प्रोजेक्ट में वन विभाग की कोई जमीन नहीं शामिल किया गया है।
इन गांवों से होकर गुजरेगी लाइन-
बता दें कि डकाच्या, कदवाली बुजुर्ग, कदवाली खेर्द, बीसाखेडी, लसूड़िया परमार, मेलकलमा सहित अन्य गावों में लाइन निकलने वाली है। यहां के 277 से अधिक पेड़ कटेंगे। रेल प्रबंधन (New Railway line in MP) के मुताबिक, पहले पेड़ों को ट्रांसप्लांट की कोशिश की जाएगी, इसके बाद बचे पेड़ों को काटा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जितने पेड़ काटे जाएंगे, उनसे तीन गुना अधिक नए पेड़ रेलवे लाइन के दोनों ओर लगाए जाने वाले हैं।
परियोजना में आएगी इतनी लागत-
इंदौर-बुदनी रेलवे लाइन लगभग 205.5 किलोमीटर लंबी होने वाली है। ये प्रोजेक्ट 342 km लंबे इंदौर-जबलपुर रेल लाइन प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा होगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत के बारे में बात करें तो ये 7,400 करोड़ रुपये होगी। रेल रूट में 80 से ज्यादा बड़े पुल, 90 से ज्यादा छोटे पुल, कई रोड अंडरपास (MP New Railway Line Project) और ओवरब्रिज और दो बड़ी सुरंगें को शामिल किया गया है। मार्च 2024 तक, लगभग 948 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं, और 2024-25 के लिए अतिरिक्त 1,107 करोड़ दिए गए हैं। जमीन खरीदने और बनाने में आने वाली मुश्किलों की वजह से, पूरा प्रोजेक्ट 2030 तक पूरा होने की उम्मीद लगाई जा रही है।