Delhi NCR में डबल लेन किया जाएगा रेलवे ओवर ब्रिज, 22 से 66 फुट होगी चौड़ाई, 2.26 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
HR Breaking News (Delhi NCR) : फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर रेलवे रेलवे फाटक की जगह दो लेन रेलवे ओवर ब्रिज (Two Lane ROB) बनाने की योजना है। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जमीन संबंधी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दिल्ली-मथुरा रोड (Delhi-Mathura Road) को गुरुकुल रोड (gurukul road news) से जोड़ने वाले प्रस्तावित आरओबी (yha bnnega Two Lane ROB) के लिए 2.26 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। विभाग को फरीदाबाद के एक गांव की जमीन का अधिग्रहण करना है।
इस गांव की जमीन खरीदी जाएगी (Two Lane ROB yha bnega)
लोक निर्माण विभाग (public works department delhi ncr) ने रिकॉर्ड के अनुसार जमीन खरीदने के लिए राजस्व विभाग को जानकारी सौंप दी है। विभाग को फरीदाबाद (Faridabad news) जिले की तहसील के गांव सराय ख्वाजा घासीपुर (Sarai Khwaja Ghasipur news) गांव में 2.26 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए विभाग ने जमीन खरीदने संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों को पहले 30 सितंबर तक आवेदन करना होगा। जिसके बाद सरकार की तरफ से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ई-भूमि पोर्टल पर होगा आवेदन (e-Bhoomi portal)
इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन बेचने के इच्छुक जमीन मालिक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा इस गांव की जमीन संबंधी पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है। इस जमीन का उपयोग आरओबी (ROB) के दोनों तरफ बनाने वाले रोड के निर्माण के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन चालकों की आवाजाही आसान करने के लिए सर्विस रोड (Service Road bnegi) भी बनाई जाएगी।
61 फीट की जाएगी रोड की चौड़ाई (railway ROB)
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा रोड की चौड़ाई 22 फिट है। इसे बढ़ाकर 66 फीट करने की जरूरत है। इसके लिए इस गांव में भूमि अधिकृत की जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके बनने से स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को भी इसका फायदा मिलने वाला है।
इन रोड कनेक्टिविटी होगी बेहतर (Delhi-Agra road connectivity)
दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन (Delhi-Agra Railway Line) पर इस स्थान पर आरओबी बनने की यह परियोजना पूरी होने पर रेलवे क्रॉसिंग करने के लिए जो समस्या वाहन चालकों को हो रही थी, वह कम होगी। इसके साथ ही आरओबी के दोनों तरफ सर्विस रोड और एप्रोच रोड बनाने से दिल्ली मथुरा रोड और गुरुकुल रोड के बीच समय की बचत के अलावा यातायात काफी सुगम होगा।