त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा कदम, 45 ट्रेनों का बदला समय, हिसार में कई ट्रेनों के बढ़ाए डिब्बे, देखें पूरी रिपोर्ट
HR Breaking News (Railway Updates) करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में लोग अपने घरों की ओर जाते हैं। रेलवे एक जगह से दूसरी जगह जाने का सबसे सुलभ साधन है। ऐसे में उत्तर रेलवे की ओर से 45 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के हिसार जिले (Changes in timings of 45 trains) में कई ट्रेनों के डिब्बे बढ़ाए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
नौचंदी एक्सप्रेस के रास्ते में होगा बदलाव
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ट्रेनों के आगमन और डिपार्चर का समय 28 अक्तूबर से बदलने वाला है। वहीं, कुछ ट्रेनों के समय में नवंबर-दिसंबर से बदलाव (Train Time Schedule In Festivals) लागू होगा। साथ ही प्रयागराज से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस के साथ ही कुछ ट्रेनों के टर्मिनल भी नई दिल्ली से आनंद विहार ट्रांस्फर किए जाने वाले हैं। नौचंदी एक्सप्रेस के रास्ते में बदलाव किया जाने वाला है।
ट्रेनों की नई समय-सारणी
रेलवे की समय सारिणी (railway timetable) के मुताबिक, हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:20 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेनों की नई समय-सारणी (new train timetable) के हिसाब से ट्रेन सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली से शकूरबस्ती के लिए चलेगी और सुबह 7:20 बजे शकूरबस्ती पहुंच जाएगी। प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 6:20 बजे से बदल दिया गया है और 7:45 बजे किया गया है।
इसके अलावा प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली हमसफर एक्सप्रेस (Humsafar Express) भी 29 अक्तूबर से सुबह 6:35 बजे पहुंचा देगी। वहीं, नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का टाइम भी 28 अक्तूबर से रात 11:05 बजे होगी। ऐसे में नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस भी 30 अक्तूबर से शकूरबस्ती से शाम 4:35 बजे चलेगी और शाम 5:15 बजे नई दिल्ली पहुंचा देगी।
गाजियाबाद स्टेशन पर भी बदलेगा समय
वहीं, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस (Rewa-Anand Vihar Express) 28 अक्तूबर से सुबह 6:18 बजे गाजियाबाद यात्रियों को पहुंचा देगी और 6:20 बजे फिर चलेगी। आनंद विहार 6:40 बजे नहीं, बल्कि 6:55 बजे पहुंचा देगी। प्रयागराज एक्सप्रेस भी सुबह 6:28 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 6:30 बजे वहां से चलेगी।
गाजियाबाद स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर होगा। वैशाली एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह 5:58 बजे पहुंचकर 6:00 बजे चलेगी। नई दिल्ली पहुंचने का टाइम (Arrival time in New Delhi) सुबह 6:30 बजे से बढ़ाकर 6:45 बजे किया गया है।
नई दिल्ली पहुंचने का समय
जो यात्री नई दिल्ली जाना चाहते हैं, तो बता दें कि नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7:00 बजे से बढ़ाकर 7:15 बजे किया गया है और काफियत एक्सप्रेस (Kafiyat Express) 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह 6:38 बजे यात्रियों को पहुंचा देगी और 6:40 बजे वहां से चलेगी। वहीं, लखनऊ मेल 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह 6:01 बजे पहुंच जाएगी और 6:03 बजे वहां से रवाना होगा। नई दिल्ली पहुंचने का समय बदलकर सुबह 6:55 बजे से 7:00 बजे किया गया है।दिल्ली जंक्शन पर सुबह 7:05 बजे नहीं, बल्कि 7:25 बजे पहुंचाएगी।
किन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
जो भी यात्री राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली आते हैं, उनको बता दें कि तेजस राजधानी एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 7:55 बजे पहुंच जाएगी। हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का समय (Howrah-New Delhi Duronto Express Timings) बदलकर 30 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे किया गया है।
प्रयागराज से आनंद विहार की ओर आने वाली हमसफर एक्सप्रेस का समय (Humsafar Express Timings) बदलकर आज 28 अक्तूबर से सुबह 6:25 बजे किया गया है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अब नई दिल्ली सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी।
भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे पहुंच जाएगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस भी आज से सुबह 7:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से सुबह 7:45 बजे आनंद विहार तक यात्रियों तक पहुंचाएगी।
जनवरी से बदलेगी इन ट्रेनों का टर्मिनल
इसके साथ ही नौचंदी एक्सप्रेस के रास्ते में 1 जनवरी 2027 से बदलाव किया जाने वाला है और ट्रेन सहारनपुर और आलमनगर के बीच तय रास्ते पर चलेगी।
वहीं, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल (Humsafar Express Terminal) 1 जनवरी 2027 से नई दिल्ली नहीं, बल्कि आनंद विहार टर्मिनल होगा। यह ट्रेन आनंद विहार सुबह 6:25 बजे यात्रियों को पहुंचा देगी और वापसी में नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल 2 जनवरी 2027 से आनंद विहार होगा, जोकि आनंद विहार से रात 11:15 बजे चलेगी।
हिसार में किन ट्रेनों के बढ़ाए जाएंगे डिब्बे
गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार से जयपुर हिसार (Hisar Train Timetable) में हिसार से 1 से 30 नवंबर और जयपुर से 3 दिसंबर तक चार साधारण डिब्बे बढ़ाए जाने वाले हैं। गाड़ी संख्या 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर में 2 नवंबर से दिसंबर तक 4 साधारण डिब्बे ज्यादा रहने वाले हैं।
गाड़ी संख्या 59632/59634 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी में 1 से 30 नवंबर तक 5 साधारण डब्बे (coaches on Rewari-Hisar-Rewari) बनाए जाने वाले हैं और किसान एक्सप्रेस में दिल्ली से 1 से 30 नवंबर और बठिंडा से दो नवंबर से 1 दिसंबर तक द्वितीय शयनयान डिब्बे ज्यादा रहेंगे।
गाड़ी संख्या 19611/19614 और 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में भी तय अवधि के दौरान एक-एक द्वितीय श्रेणी डिब्बे को बढ़ाया जाने वाला है।