Delhi में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 3-4 डिग्री गिरेगा पारा, IMD ने इन जिलों में किया अलर्ट जारी
Delhi Weather : दिल्ली में मौसम एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट से हल्की सर्द महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली का मौसम (Delhi weather) कैसा बना रहने वाला है।
HR Breaking News (Delhi Weather) बीते दिनों से ही दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली में बारिश के चलते 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सुबह शाम हल्की ठंड महसूस की जा जाएगी। इसके लिए आईएमडी ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली के मौसम (Delhi Weather Forecast) से जुड़े अपडेट के बारे में -
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि आज 17 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) एक्टिव हो सकता है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत पर प्रभाव पड़ सकता है, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में भी 18 मार्च से बारिश का देखने को मिल सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। बारिश (Delhi Rain Alert) के चलते तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज बादलों (Rain Alert In Delhi) की आवाजाही लगी रह सकती है। इसके साथ ही तेज हल्की हवाएं चलने की संभावना हैं। ऐसे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
वहीं, कल 18 मार्च से राजधानी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना हैं। इसके साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस दौरान हवाओं की स्पीड बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। 19 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रह ने के आसार है।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
आईएमडी ने दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में 20 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। बारिश से तापमान में भी कमी आएगी।
वहीं, 19 मार्च को तापमान (Delhi Ka Temprature) में तकरीबन 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना हैं। दोनों दिन न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 20 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो सकता है।
कैसा रहा दिल्ली का तापमान
बीते दिनों दिल्ली (Delhi Weather Forecast) में बादलों की आवाजाही देखने को मिली, लेकिन बादलों की मौजूदगी के चलते सूरज की तपिश ज्यादा नहीं रही। धूप निकलने के चलते राजधानी के कई हिस्सों में दिन में हल्की गर्माहट भी महसूस की गई है। दिल्ली में बीते दिनों अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।