Real Estate को मिलेगी नई रफ्तार, 5 साल में बनेंगे 50 नए एयरपोर्ट
Real Estate : भारत में पिछले काफी समय से प्रगति कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब रियल एस्टेट को एक नई रफ्तार मिलने वाली है। सरकार ने एक नए प्रोजेक्ट (New Airport Project) पर काम करना शुरू कर दिया है। सरकार अब 5 साल में 50 नए एयरपोर्ट को बनाने वाली है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Airport Project) हाल ही में केंद्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार अब अगले 5 साल के अंदर 50 नए एयरपोर्ट पर काम करने वाली है। इन एयरपोर्ट (50 new Airport Project) के बनने की वजह से दूर दराज जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ साथ भारत की अर्थव्यवस्था को भी एक नया बूम मिलने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए गेमचेंजर बनेगा प्रोजेक्ट
यशोभूमि में आयोजित हो रहे नेशनल अर्बन एंड रियल एस्टेट डेवलपमेंट कान्क्लेव में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में अगले पांच सालों में 50 नए एयरपोर्ट (50 new Airport) बनाने के लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। विमानन क्षेत्र का ये विस्तार देश के रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए गेमचेंजर बनकर सामने आने वाला है और इस प्रोजेक्ट की वजह से निवेश के भी नए नए मौके बनने वाले हैं।
मंत्री ने दी ये जानकारी-
केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट को रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक मजबूत आधार बताया है। उन्होंने बताया है कि जहां भी एयरपोर्ट को बनाया जाता है वहां पर आसपास के क्षेत्रों का विकास काफी तेज हो जाता है। रियल एस्टेट डेवलपर्स (50 new airports India) की एक प्रमुख चिंता पर अपनी बात कहते हुए मंत्री ने बताया है कि वे विमानन सुरक्षा से समझौता किए बिना एयरपोर्ट के आसपास की इमारतों के लिए ऊंचाई प्रतिबंधों से संबंधित मुद्दों को सक्रिय रूप से हल करने पर कार्य कर रहे हैं।
तेजी से विकास कर रहा है उड्डयन बाजार
केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि भारत फिलहाल दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक बनकर सामने आ रहा है। फिलहाल देश में 165 परिचालन एयरपोर्ट बने हुए हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र (real estate sector) की विकास क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया है कि ये क्षेत्र 2030 तक 1 ट्रिलियन डालर का होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
आजादी के अमृत काल यानी 2047 तक इसकी वैल्यू 5 से 7 ट्रिलियन डालर तक पहुंचने की संभावना लगाई जा रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण और शहरीकरण (urbanization in India) की चुनौतियों के बीच स्टैंडर्ड आफ लिविंग (जीवन स्तर) के साथ-साथ ''क्वालिटी आफ लिविंग'' (जीवन की गुणवत्ता) पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता जताई जा रही है।
उन्होंने बताया है कि संपत्तियां बनाना सिर्फ संपत्ति निर्माण नहीं बल्कि नागरिकों के कल्याण से जुड़ा होना चाहिए। मंत्री ने रियल एस्टेट क्षेत्र को रेंटल हाउसिंग (50 new Airport) पर ध्यान देने की राय को पैश किया है। इसकी वजह से युवाओं के लिए किफायती और सुलभ आवास परियोजनाओं को विकसित किया जा सकता है।