Haryana में रियल एस्टेट के काम में उछाल, 4 लेन ट्रम्पेट इंटरचेंज बनाने की योजना ने दिया बल
Real Estate Haryana : हरियाणा के रियल एस्टेट के बिजनेस में उछाल देखने को मिला है। प्रदेश में लगातार नए-नए एक्सप्रेस वे हाईवे बनाए जा रहे हैं, जिससे प्रॉपर्टी की कीमतें भी हाईवे किनारे बढ़ रही हैं। हाई स्पीड लिंक एक्सप्रेस-वे, हाई-वे बनाए जाने से यातायात आसान हो रहा है। इससे नई-नई जगहों पर प्रॉपर्टी की कीमतों में तगड़ा उछाल आ रहा है।
HR Breaking News (Haryana New Project) हरियाणा प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। प्रदेश में लगातार नए-नए उद्योग आ रहे हैं। सरकार की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसी बीच एक एक्सप्रेसवे के पास चार लाइन ट्रंपेट इंटरचेंज बनाने की भी योजना बनाई गई है। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को लाभ होगा और भीड़ भाड़ खत्म करने का काम करेगा। यह हाई स्पीड लिंक वे होगा जो यातायात का परिदृश्य बदल देगा।
गुरुग्राम में बदल रहा है तेजी से परिदृश्य
हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram News) में पहले से ही प्रॉपर्टी के दाम काफी हाई जा चुके हैं। अब यहां पर विकास के कार्यों को और तेज किया जा रहा है। यहां पर 4 लेन वाला ट्रंपेट इंटरचेंज बनाया जाएगा, जिसको मंजूरी मिल गई है। यह प्रदेश के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। बुनियादी ढांचा परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे को ग्लोबल सिटी जैसी परियोजनाओं से जोड़ेगी। वहीं, इस मार्ग के बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
निवेशकों के आने की उम्मीद
जहां पर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) नहीं होगा, वहां पर निवेशकों की आने की उम्मीद बढ़ जाती है। अच्छी कनेक्टिविटी के चलते निवेश आकर्षित होते हैं। ऐसे में गुरुग्राम में भी नए निवेश आने की उम्मीद जताई जा रही है। नए ख्वाबों की ओर गुरुग्राम बढ़ रहा है। गुरुग्राम के विकास की रीड की हड्डी मजबूत हो रही है। बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे एक विशेष स्तरीय परिवहन कॉरिडोर बन चुकी है।
एचएसआईआईडीसी की ओर से किया जाएगा काम
इस टाइम पर इंटरचेंज का काम एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) के नेतृत्व में किया जाएगा। इससे गुरुग्राम को एक अलग प्रवेश द्वार मिल जाएगा। इससे गुरुग्राम एक्सप्रेसवे द्वारका एक्सप्रेसवे पर आना जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। परंतु, गाड़ियां बिना किसी ट्रैफिक लाइट के आसानी से आ जा सकती है। गुरुग्राम के भविष्य में सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के स्वरूप को मजबूत करने के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसका निर्माण भी इस हिसाब से किया जा रहा है कि यहां पर आने जाने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सुविधा न हो।
इंजीनियरिंग के हिसाब से भी होगी अलग विशेषताएं
यह जो लिंक रोड बनाया जाएगा, इसमें इंजीनियरिंग की विशेषताएं भी देखने को मिलेगी। यह केवल एक साधारण चौराहा नहीं होगा, बल्कि यातायात को गति प्रदान करने का काम करेगा। तुहरी जैसी आकृति वाला मार्ग ट्रैफिक में सुविधा देने के लिए बनाया जाता है। इससे चालक बिना गति को धीमा किए आसानी से रास्ता बदल सकता है। यह स्मार्ट सिस्टम (Smart System) आपको सुचारू रूप से चलने के लिए अहम होता है। यहां पर जल निकासी का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
रियल एस्टेट के बिजनेस पर पड़ा प्रभाव
जब से यह इंटरचेंज परियोजना घोषित हुई है, तब से स्थानीय स्तर पर संपत्ति के बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बेहतर सड़कों के लिए हमेशा ही जमीन की कीमत (Cost of Property) बढ़ती है। इस क्षेत्र में निवेश का प्रभाव पड़ा है। सेक्टर 36 में फ्लैट खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। ग्लोबल सिटी में प्रवेश द्वार के ठीक पास ही यह स्थित है। इस प्रोजेक्ट से सेक्टर 36 के उच्च श्रेणी के फ्लैट और सेक्टर 37 डी के प्रीमियम फ्लैट व सेक्टर 88 के आवासीय फ्लैट और सेक्टर 99 के फ्लैट व प्लॉट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।