{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP में नया एक्सप्रेसवे बनाने के लिए किसानों को दिया जाएगा 600 करोड़ रुपये का मुआवजा

New Expressway In UP : उत्तर प्रदेश में रोजाना ही कोई न काई हाईवे या नई सड़क परियोजना पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश में एक और एक्सप्रेसवे को मंजूरी है। इसके लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। किसानों को भूमि अधिग्रहण का करीब 600 करोड़ मुआवजा दिया जाएगा। 

 

HR Breaking News (New Expressway) उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से डेवलपमेंट के कामों को अमलिजामा पहनाने का कार्य जारी है। उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। 

 

 

कितने का बनेगा एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश में जल्द एक और एक्सप्रेस-वे बनेगा। इससे आगरा और अलीगढ़ के बीच की दूरी महज एक घंटे में तय की जाने वाली है। फॉर लेन एक्सप्रेसवे (Four Lane Expressway) आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा। यह हाथरस जिले से होकर गुजरने वाला है। भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे बन रहा है। पहले चरण में एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) की लंबाई करीब 28 किलोमीटर रहने वाली है। इसका बजट 716.5 करोड़ रुपये तक है। 

भारत माला परियोजना का है हिस्सा


भारत माला परियोजना के अनुसार आगरा से अलीगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनेगा। इस एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) के बनने की वजह से लोगों का टाइम बचेगा। एक सिरे से दूसरे सिरे की दूरी कम हो जाएगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूट से महज 1 घंटे के भीतर आगरा से अलीगढ़ का सफर हो जाएगा।

परियोजना के पहले चरण में अलीगढ़ के नेशनल हाईवे (National Highway) 509 से लेकर हाथरस जिले की सीमा से सटे गांव असरोई तक इसका निर्माण किया जा रहा है। आगरा अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बरेली-मथुरा हाईवे और आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा।


48 गावों की जमीन की होगी खरीदारी

इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway) के लिए हाथरस जिले के 48 गांवों की 322 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहण किया जाना है। जमीन अधिग्रहण करके 50 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसमें हाथरस जिले के कोरना-चमरुआ, रामगढ़ और कंजौली सहित कई गांवों में एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगरा से अलीगढ़ की दूरी महज 64.90 किलोमीटर रह जाएगी। इस एक्सप्रेसवे (New Expressway) को बनाने के बाद सफर काफी आसा हो जाएगा। 


चरणबद्ध तरीके से हो रहा काम

आगरा अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Agra Aligarh Greenfield Expressway) के लिए 4 लेन का रूट रखा गया है। इसके लिए 400 किसानों को 600 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए 1536.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी (National Highway Authority) की तरफ से पहले चरण में एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद की कंपनी KRC इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लि. को टेंडर दिया गया है। वहीं, दूसरे चरण में आगरा के खंदौली से हाथरस के असरोई तक कुल 36.9 किलोमीटर का निर्माण कार्य कर, इसे यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद की कंपनी JSP प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को 820.4 करोड़ का टेंडर दिया गया है।