Salary Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी हाइक के साथ मिलेगा 18 महीने का डीए एरियर
8th Pay Commission Latest update : आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे भारत देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को बेसिक सैलरी में हाइक के साथ 18 महीने का डीए एरियर भी दिया जाएगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कर्मचारियों के खाते में किन दिन पैसे डाले जाएंगे।
HR Breaking News (8th Pay Commission)। केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी थी। अबतक इसे 9 से 10 महीनों का समय हो गया है लेकिन नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8वें वेतन आयोग को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ता (dearness allowance) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का ऐलान तो हुआ, जिससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिली। लेकिन आठवें वेतन आयोग पर कोई अपडेट नहीं आने से सरकारी कर्मचारियों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। कर्मचारियों के मन में नए वेतन आयोग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि आयोग का गठन कब होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, 2026 में 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission news) लागू नहीं होगा। यदि प्रक्रिया तय समय पर पूरी हुई तो जुलाई 2027 में नया वेतन आयोग आ सकता है। ऐसे में यह तो कंफर्म है कि सैलरी हाइक के लिए सरकारी कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
ToR की अधिसूचना में हो रही देरी -
आठवें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी को महीनों बीत गए हैं, लेकिन अब तक इसे औपचारिक रूप से अधिसूचित नहीं किया गया है। वजह है- Terms of Reference (ToR) का अप्रूव न होना। यही ToR आयोग के काम का ढांचा तय करेगा। सरकार ने जनवरी में नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) से इनपुट मांगे थे, जिसने अपनी सिफारिशें जनवरी में ही भेज दी थीं। बता दें कि NC-JCM केंद्रीय कर्मचारियों का शीर्ष मंच है।
सैलरी में कब होगी बढ़ौतरी -
पिछले वतेन आयोग पर नजर डालें तो लागू होने में 18 से 24 महीने लगते हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार 3 से 9 महीने समीक्षा करती है। 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) फरवरी 2014 में बनाया गया था और नवंबर 2015 में रिपोर्ट सौंप दी थी। ऐसे में यह तो तय है कि नया वेतन आयोग 2026 में लागू नहीं होगा। 2027 की शुरूआत में आठवां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है और कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) में तगड़ा उछाल आएगा। बता दें कि अगर वेतन आयोग आने में देरी होती है तो कर्मचारियों का कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा। देरी से नया वेतन आयोग लगू होने पर भी इसे जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।
सैलरी के साथ मिलेगा 18 महीने का एरियर -
रिपोर्ट के अनुसार नया वेतन आयोग (new pay commission) आने में कितना भी समय क्यों न लगे। इसका प्रभाव 1 जनवरी 2026 से माना जाएगा। यानी अगर रिपोर्ट जुलाई 2027 में लागू होती है, तो कर्मचारियों को 18 महीने का एरियर बेसिक सैलरी के साथ मिलेगा। अगर ऐसा हुआ तो '18 महीने का एरियर + जुलाई 2027 से सैलरी बढ़ोतरी' को सबसे बेहतर स्थिति (Best Case Scenario) माना जा रहा है।