Salary Hike : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, DA बढ़ौतरी से सैलरी में होगा इतना इजाफा

DA in Salary : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ौतरी होने वाली है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है। इसको लेकर कुछ आंकड़े सामने आए हैं। आइए जानते हैं कर्मचारियों के लिए जरूरी आंकड़ों के बारे में-

 

HR Breaking News (DA Hike Update) उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और बढ़ौतरी करने जा रही है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द ही बढ़ोतरी का ऐलान हो जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। 

 

 

हर साल दो बार संशोधित होता महंगाई भत्ता


महंगाई भत्ते को हर साल 2 बार संशोधित (DA revision) किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है तो दूसरा संशोधन जुलाई से लागू किया जाता है। इसकी घोषणा देरी से की जाती है। जितनी देरी से घोषणा होती है। उसके बदले में कर्मचारियों को एरियर दिया जाता है। 


सातवें वेतन आयोग के तहत है आखिरी बढ़ोतरी


कर्मचारियों की फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम बढ़ोतरी दी जाएगी। 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) का कार्यकाल दिसंबर 2025 से खत्म हो जाएगा।

इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी फिलहाल 18000 रुपए न्यूनतम बेसिक ग्रेड पे के हिसाब से मिल रहा है। 


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आए सामने 


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े बहुत जरूरी होते हैं, जोकि 5 महीने के आ गए हैं। अभी जून महीने के आंकड़े आने बाकी हैं।

जून महीने के आंकड़े आने के बाद कंफर्म हो जाएगा कि बढ़ोतरी (DA Hike) 3% होगी या 4%। लेकिन अब तक जो आंकड़े  आए हैं उनके अनुसार कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होना कंफर्म हो चुका है। फिलहाल के आंकड़ों के अनुसार 3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। 

3% की बढ़ोतरी से इतनी हो जाएगी सैलरी 


कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) में 3% की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। फिलहाल जो महंगाई भत्ता मिल रहा है वह 55% है जो की बढ़कर 58% हो जाएगा।

अगर 58% महंगाई भत्ता हो जाता है तो महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी से 540 रुपए प्रति महीना का इजाफा हो जाएगा। यह उन कर्मचारियों की सैलरी में होगा जिसकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना होगी।