School close in UP :  DM ने जारी किये निर्देश, इतनी तारीख तक बंद रहेंगे UP Board और CBSE के स्कूल 

weather in UP : यूपी में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है, कुछ ज़िलों में तापमान रिकॉर्ड लेवल पर नीचे आ गया है | राज्य में कोहरे और गलन वाली सर्दी की वजहसे आम लोगोंको काफी दिक्क्त हो रही है और इसी सर्दी को देखते हुए आज DM ने आदेश जारी कर बताया है की अभी यूपी में स्कूल नहीं खुलेंगे | आइये जानते है कब तक बंद रहेंगे UP के स्कूल | 

 

HR Breakling News, New Delhi : उत्तर प्रदेश (up news) के आगरा जिले में नए साल के साथ शुरू हुआ सर्दी का सितम बरकरार है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक घना कोहरा (weather in UP) रहा। दोपहर को धूप खिली, तो थोड़ी राहत मिली। ऐसे मौसम में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड (cbse board) समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश (schol closee in up) भी बढ़ा दिया गया है। बता दें मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह कोहरा और गहरा सकता है हालांकि तापमान में अधिक बदलाव के संकेत नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Indian money : नोटों पर अब नहीं छपेगी महात्मा गाँधी की फोटो, RBI ने दिया इसका जवाब

आगरा के जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ने सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश (school close in up) घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी से खुलेंगे।
 

सर्दी से फिलहाल नहीं राहत 
लोहड़ी के बाद ठंड कम होना माना जाता है, इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है। सर्द हवा से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। गलन और कोहरा भी झेलना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। दोपहर के समय धूप खिलने से जरूर राहत मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ बारिश भिगो सकती है।

Bihar school close : बिहार सरकार ने लिया फैसला, कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, 9वीं से बदलेगी समय सारणी

रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से हाईवे पर दृश्यता शून्य रही। देर रात से कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए सड़कों पर चलते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए और धूप निकली। इस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद रही लेकिन सर्द हवा की वजह से धूप में अधिक राहत नजर नहीं आई।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बारिश ठंड में भिगो सकती है। हालांकि तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं होगा। इसके बाद भी गलन और बर्फीली हवा का सितम लोगों को सताता रहेगा। रविवार को रात के समय न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से गलन का प्रकोप अधिक नजर आ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।