हरियाणा में 19 अक्टूबर 2026 को दुर्गा अष्टमी पर बदलेगा स्कूलों का समय
HR Breaking News (Haryana Winter School times) हरियाणा में सरकारी स्कूलों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दुर्गा अष्टमी पर विद्यालयों में समय में बदलाव रहेगा। 19 अक्टूबर 2026 को सोमवार को दुर्गा अष्टमी आ रही है। इस दौरान विद्यालय के समय में बदलाव किया गया है। पत्र के अनुसार शिक्षा निदेशालय की तरफ से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
देर से लगेगा विद्यालय (haryana News Update)
हरियाणा में स्कूलों के अध्यापकों और विद्यार्थियों व अन्य कामकाज करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 19 अक्टूबर 2026 यानी दूर्गा अष्टमी के दिन विद्यालय में क्लासेस देर से शुरू होंगी। विद्यालय का सुबह का समय बदलकर 10:00 बजे किया गया है जो दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। यह समय विद्यार्थियों और अध्यापक दोनों पर लागू होगा। बता दें कि दूर्गा अष्टमी पर नवरात्रों में व्रत रखने वाले श्रद्धालु ज्यादातर अपना व्रत खोलते हैं और इसी दिन मां दुर्गा की पूजा भी करते हैं। सुबह कढ़ाई के चलते समय में बदलाव किया गया है। श्रद्धालु अपने घरों पर कंजक पूजा भी करते हैं।
डबल शिफ्ट वालों के लिए क्या रहेगी समय सारणी (Haryana me school timing)
वहीं हरियाणा में बहुत सारे विद्यालय ऐसे भी हैं जो डबल शिफ्ट में लगते हैं। इन विद्यालयों के लिए भी सुबह का समय 10:00 बजे का ही किया गया है। वहीं दोपहर का समय 12:30 बजे रहेगा। दूसरी शिफ्ट अपने पहले समय के अनुसार ही लगेगी। इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।