SDM Jyoti Maurya Case :  सस्पेंड होने के बाद मनीष दुबे को कितनी मिलेगी सैलरी

SDM Jyoti Maurya Case : मनीष  दुबे को ज्योति मौर्या के साथ प्रेम प्रसंग के कारण मनीष दुबे को उनके पद से निलंबित कर दिया है। आइए जानते हैं उनको निलंबित होने के कारण कितनी सैलरी मिलेगी।

 

HR Breaking News : आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि यदि कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) सस्पेंड किए जाते हैं तो उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी? तो चलिए जानते हैं क्या निलंबन के बाद सैलरी की प्रक्रिया? अगर मनीष दुबे निलंबित किए जाते हैं तो 90 दिन तक उन्हें 50 फीसदी ही सैलरी मिलेगी। लेकिन यदि इस दौरान उन्हें चार्जशीट नहीं थमाई जाती है तो उन्हें फिर 90 दिन के बाद 75 फीसदी सैलरी मिलेगी। 


इसके बाद अगर 6 महीने तक जांच पूरी नहीं हो पाती है तो 100 फीसदी सैलरी मिलेगी। फिर जांच होने पर अगर वे दोषी नहीं पाए जाते हैं तो उन्हें काम पर वापस बुलाया जाएगा और बाकी बची सैलरी जो काटी गई, उन्हें वह वापस मिल जाएगी।


क्यों होगी मनीष दुबे पर कार्रवाई?

SDM Jyoti Maurya : पैसे और पद से बिखरा परिवार, जानिये कितनी सैलरी लेती है ज्योति मौर्य


एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की शिकायत पर डीजी होमगार्ड्स बीके मौर्य ने होमगार्ड्स डीआईजी संतोष कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद डीआईजी सतोष कुमार ने जांच शुरू की तो कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कई आरोप सही पाए गए। जिसके बाद डीजी ने योगी सरकार के पास मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुती भेज दी। अब महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (ommandant Manish Dubey) कभी भी निलंबित हो सकते हैं।


क्या है कमांडेंट मनीष दुबे पर आरोप?


दरअसल, कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) पर एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप है। एक तथाकथित चैट वायरल हुआ है जिसमें मनीष दुबे द्वाका अपनी तथाकथित प्रेमिका एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने की बात कहते देखा जा सकता है। इसी आरोप को लेकर आलोक मौर्य अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

SDM ज्योति मौर्या के अफेयर के मामले में डीजी होमगार्ड ने कर दी बड़ी कार्रवाई


पत्नी और एक महिला होमगार्ड ने भी लगाए आरोप


कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) की पत्नी ने भी उनपर तथाकथित दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। साथ ही एक महिला होमगार्ड ने मनीष दुबे पर अकेले में बुलाने का आरोप लगाया है। साथ ही बात नहीं मानने पर नौकरी से रोकने का आरोप लगाया है।