हरियाणा में सात ITI पीएम सेतु योजना के तहत होंगी विकसित, 320 करोड़ रुपए होंगे खर्च
HR Breaking News (Haryana News in Hindi) हरियाणा में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में सात आईटीआई विकसित की जाएंगी। इन आईटीआई को पीएम सेतु योजना के तहत विकसित किया जाएगा जोकि कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला में स्थित हैं। इन पर 320 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें कुरुक्षेत्र क्लस्टर के हब के रूप में काम करेगा।
युवाओं को मिलेगी कई प्रकार की ट्रेनिंग
आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों पर युवाओं को एआई, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, ड्रोन और ग्रीन जॉब्स का प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम नारायण सिंह सैनी ने इसकी जानकारी दी है। इससे युवाओं को रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे।
बहलोलपुर में स्किल सेंटर का किया उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से गांव बहलोलपुर कुरुक्षेत्र में स्किल सेंटर का उद्घाटन किया गया है। इस स्कील सेंटर में सालाना 1000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएम की तरफ से बताया गया है कि यहां पर युवाओं को आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस आधुनिक तकनीकी केंद्र को नवीन जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से सुसज्जित किया जाएगा। यहां पर शिक्षण देने वाले युवाओं से सीएम ने संवाद किया है। उनके द्वारा तैयार किया गया एग्रीटेक ड्रोन तकनीक की जानकारी के लिए काम आएगा। इस दौरान सीएम ने जॉब मेले का भी अवलोकन किया। सीएम सैनी की तरफ से जगाधरी में इलेक्ट्रिक बस अड्डे का भी लोकार्पण किया गया।
युवाओं को मिलेंगे नौकरियों के अवसर
तकनीकी शिक्षा युवाओं को भविष्य में अच्छी जॉब अपॉर्चुनिटी देने का काम करेंगी। युवाओं को तकनीक पर आधारित आधुनिक शिक्षा दी जाएगी, ताकि समय की मांग के हिसाब से वह काम सीख सकें और भविष्य में अलग-अलग सेक्टर में अपनी पहचान बना सकें और नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकें।