Haryana के कईं जिलों को रेलवे की सौगात, बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन

Haryana Railway Updates : हरियाणा सरकार ने रेलवे के विकास को लेकर नई पहल की है। अब जल्द ही प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नई रेलवे लाइन की सौगात दी जाने वाली है। इससे जिलों के लोगों को तो लाभ होगा ही और साथ ही कई जिलों को रेलवे (Haryana Railway  Updates)  की सुविधा मिल सकेगी। खबर में जाने इस बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Haryana Railway Updates) हरियाणा में रेलवे के विकास को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। अब जल्द ही हरियाणा में नई रेलवे लाइन (Haryana Railway  News)  बिछाई जाने वाली है, जिससे कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा और कई शहरों की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। आइए खबर में जानते हैं कि कहां यह नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी

 

 

कहा बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन


हरियाणा में नई रेलवे लाइन दिल्ली से अंबाला (Delhi to Ambala railway line) तक बिछाई जाएगी और इसका सीधा लाभ जीटी रोड बेल्ट के लोगों को होगा। चेन्नई रेलवे लाइन जिन जगहों से होकर गुजरेगी। उनमे अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत का नाम शामिल है। इससे दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट


 पीएम मोदी की अध्यक्षता (PM Modi's presidency) में लिए गए इस फैसले की जानकारी देते हुए प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है की सेवा से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए यह प्रोजेक्ट काफी बेहतर होने वाला है। यह नई रेलवे लाइन 194 किमी लंबी होगी और इस पर तकरीबन 5983 करोड़ रुपए की लागत आंकी गई है।
खासतौर से यह प्रोजेक्ट दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से बेहतर होने वाला है और‌ इस प्रोजेक्ट के तहत 32 रेलवे स्टेशन पर सुविधा मुहैया कार्रवाई जाएंगे। सरदार का मकसद है कि 4 साल में प्रोजेक्ट को पूरा किया जाए।

भूमि अधिग्रहण की नहीं पड़ेगी जरूरत 


रेलवे के इस प्रोजेक्ट (Haryana Railway Projects)  के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी और मौजूदा रेलवे लाइन के साथ ही काफी जमीन इसके लिए इस्तेमाल में लाई जाएगी। दिल्ली से अंबाला तक बनाई जा रही है रेलवे लाइन पर कुल 29 पूलों को बनाया जाएगा और रास्ते में जो पुल पड़ेंगे उन पुराने पूलों का री कंस्ट्रक्शन किया जाएगा। प्रोजेक्ट के पूरा होते ही 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रुक जाएगा और प्रोजेक्ट के पूरा होते ही आगे दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

कौन सी है हरियाणा की महत्तवकांक्षी योजना 


हरियाणा की रेलवे परियोजनाओं (Railway projects of Haryana) में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर योजना शामिल है। कुंडली से मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के साथ-साथ निर्मित नई इलेक्ट्रिक ब्रॉड गेज लाइन पलवल से शुरुआत होगी और सोहना, मानेसर और खरखौदा के रास्ते हरसाना कलां से होकर के हरसाना कलां को कनेक्ट करेगी। ठीक ऐसे ही करनाल से यमुनानगर रेल लाइन (Karnal to Yamunanagar rail line) की मंजूरी मिल चुकी है और यह 61 किलोमीटर की लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर और के रास्ते से होते हुए कुरुक्षेत्र यमुनानगर रास्ते को सीधा तौर पर कनेक्ट करेगी, जो अभी फिलहाल 121 किलोमीटर के रास्ते को कम कर 61 किलोमीटर कर देगी। हालांकि अभी यह प्रोजेक्ट सर्विस स्तर पर चल रहा है। 


जानकारी के लिए बता दें कि रोहतक-महम-हांसी के बीच नई रेलवे लाइन (Haryana new railway line)  रोहतक भिवानी और हिसार जिलों के बीच जुड़ाव देती है, जिससे वर्तमान में 20 किलोमीटर दूरी घट गई है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेल ट्रैक जाम से छुटकारा दिलाने वाला है।