UP से पंजाब तक चलेंगी विशेष ट्रेन, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत
Railway News - उत्तर प्रदेश से पंजाब तक चलने वाली विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत का कारण बनेंगी। गर्मी के सीजन और त्योहारों के मद्देनजर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे हजारों यात्रियों को समय पर यात्रा का लाभ मिलेगा... जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Railway) गर्मी के सीजन में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर रेलवे ने त्योहारों पर चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। अमृतसर से गोरखपुर और कटिहार के बीच चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब 31 जुलाई तक जारी रखने की योजना बनाई गई है।
स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई जाएगी अवधि-
उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, रेलवे ने त्योहारों पर चलाई जा रही चार स्पेशल ट्रेनों की अवधि 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें गाड़ी संख्या 05736 और 05735 (कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक) के साथ-साथ गाड़ी संख्या 05633 और 05634 (गोरखपुर एक्सप्रेस) के फेरे भी बढ़ाने की योजना शामिल है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया निर्णय-
शेखर ने बताया कि गर्मी के सीजन में उत्तर प्रदेश (UP), बिहार (Bihar) और पंजाब (Punjab) जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या हर साल काफी बढ़ जाती है और वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो जाती है। यात्रियों की इस अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों की अवधि (Duration of special trains) बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
अंबाला, मुरादाबाद और फिरोजपुर रेल डिविजनों को दिए गए निर्देश-
उन्होंने बताया कि अंबाला, मुरादाबाद और फिरोजपुर रेल डिविजनों (Moradabad and Firozpur Railway Divisions) को निर्देश दिया गया है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों के समय और मार्ग की जांच कर जल्द से जल्द सहमति प्रदान करें, ताकि ट्रेनों का संचालन समय पर सुनिश्चित किया जा सके। पहले इन ट्रेनों का संचालन 10 और 17 जुलाई तक होना था, जिसे अब बढ़ाने की योजना है।