{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Special trains on festival: फेस्टिवल सीजन में रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, इन रूट पर मिलेगा लोगों को लाभ

Special trains on festival :फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐेसे में रेलवे की ओर से यात्रियों को राहत दी गई है। रेलवे की ओर से फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है, जिससे कई रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि रेलवे (festival special trains) की ओर से किन रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है।
 

HR Breaking News (Special trains on festival) भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधाओं पर गौर करते हुए दीपावली और छठ महापर्व के लिए स्पेशल ट्रेन (Special trains on festival) चलाने वाली है। इन स्पेशल ट्रेन के चलाए जाने से लाखों यात्रियों को घर जाने की सुविधा मिलेगी। कई रूटों में अब रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है। खबर में जानिए रेलवे किन रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

कहां से कहां तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें


दरअसल, आपको बता दें कि भारतीय रेल (indian railways) के उत्तर रेलवे जोन की ओर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन (Special train between Durg in Chhattisgarh) चलाने का ऐलान किया है। उत्तर रेलवे (Northern Railway) के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से 1-1 ट्रिप लगाएगी। उत्तर रेलवे की ओर से हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन के बारे में जानकारी साझा की हैं।

 

देखें हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का रूट


उत्तर रेलवे का कहना है कि दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन (hazrat nizamuddin) जाने वाली ट्रेन 5 नवंबर को रवाना होगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली ट्रेन (Hazrat Nizamuddin to Durg trains) 6 नवंबर को जाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में AC, स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे। हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच चलाई जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का कई स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। ये ट्रेनें अपने सफर में मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उस्लापुर और रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर रूकेंगी।

 

स्पेशल ट्रेन का टाइम शेड्यूल 


टाइम शेड्यूल की बात करें तो दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन (Special train time schedule) जाने वाली ट्रेन नंबर 08753 5 नवंबर को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होगा और अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाएगी। फिर वापसी में, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली ट्रेन नंबर 08754 ट्रेन 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 13:45 बजे दुर्ग पहुंच जाएगी।

दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन ट्रेन हुई रद्द


उत्तर रेलवे के अनुसार 8 नवंबर को दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर- 08751 रद्द (Durg to Hazrat Nizamuddin train cancelled) की गई है। ऐसे ही 9 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली ट्रेन नंबर 08752 को भी बंद किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यात्री जाने से पहले 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस अवश्य जान लें। साथ ही यात्री NTES पोर्टल (NTES Portal) पर जाकर ट्रेन का करंट स्टेटस देख सकते हैं।