PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त इस दिन आएगी खाते में, चेक कर लें ये डॉक्युमेंट्स

PM Kisan Yojana : सरकार की ओर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसानों को 21 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब जल्द ही किसानों के लिए 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd installment) जारी की जा सकती है, लेकिन इसके पहले किसानों को समय रहते डॉक्यूमेंट और स्टेटस की जांच कर लेनी चाहिए।
 

HR Breaking News- (PM Kisan Yojana) सरकार साल में तीन बार पीएम किसान योजना के तहत किस्त को जारी करती है और अब किसानों में 22वीं किस्त का इंतजार बना हुआ है। अब किसानों के लिए बड़ा अपडेट आया है। अगर किसान इस योजना (PM Kisan Yojana) के तहत 22वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें कुछ डाक्यूमेंट की जांच कर लेनी चाहिए, नहीं तो फिर उनके खाते में 22वीं किस्त की राशि ट्रांस्फर नहीं होगी।

 

कब होगी 22वीं किस्त का ऐलान 


जानकारी के अनुसार सरकार 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd installment)  फरवरी महीने के इसी हफ्ते जारी हो सकती है। इस योजना के तहत किसानों को लाभ की यह राशि हर 4 महीने के अंतराल में दी जाती है। यानि नियमों के अनुसार अगली किस्त फरवरी से लेकर मार्च के बीच जारी होने की संभावना है। बता दें कि यह इस फाइनेंशियल ईयर की आखिरी किस्त होगी। हालांकि सरकार के द्वारा कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

 

किसानों के लिए ये काम करना जरूरी


सरकार ने क्लियर किया है कि जो भी किसान ई केवाईसी, भू सत्यापन या मोबाइल नंबर अपडेट करने के प्रोसेस का पालन नहीं करेंगे तो उनके खातों में लाभ की राशि क्रेडिट नहीं की जाएगी। यानी अगर आप पीएम किसान योजना सम्मान निधि (PM Kisan Yojana Samman Nidhi) की 22वीं किस्त के वेट में हैं तो सबसे पहले इन कामों को पूरा करवाना बेहद जरूरी है।

 

भू सत्यापन के प्रोसेस को करना होगा पूरा 


इसके लिए किसानों को सबसे पहले भू सत्यापन के प्रोसेस (Process of land verification) को पूरा कराना होगा और अगर अभी तक आपने ई केवाईसी के प्रोसेस को पूरा नहीं किया है तो समय रहते करवा लें। इसके साथ ही आपका बैंक अकाउंट आपका आधार से लिंक है या नहीं, ये भी चैक करवा लें। आप यह काम बैंक जाकर या फिर ऑनलाइन बैंकिंग या बैंकिंग ऐप के जरिए पता कर सकते हैं।
सरकार ने कुछ समय पहले ही यह जानकारी दी है कि देशभर में ऐसे 30,18,361 से ज्यादा किसान है, जिनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुए हैं। उन किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।

किस तरीके से करा सकते हैं केवाईसी 


अगर किसान केवाईसी करवाना चाहते हैं तो इसके लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center)  पर जाकर केवाईसी करवा सकते हैं। किसानों को ऑनलाइन ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal)  पर विजिट करना होगा। जहां आपको अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करते ही ई केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।