{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana में राशन डिपो के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी

Ration Depot License in Haryana : अगर आप भी हरियाणा के निवासी है और राशन डिपो के लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं तो अभी आपके पास एक ओर मौका है। प्रदेश में राशन डिपो के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अभी आपके पास राशन डिपो के लाइसेंस (Ration Depot License in Haryana) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Ration Depot License) हरियाणा में गरीब और पात्र परिवारों को राशन की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित कराने की राशन डिपो (Ration Depot License kaise le) की शुरुआत की गई है। अब हाल ही में हरियाणा में राशन डिपो के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। खबर में जानिए राशन डिपो के लाइसेंस के लिए कब तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


कितनी हो गई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 


दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा में 2,651 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस (Rashan Depot Licenses in Haryana) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 10 नवंबर से बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से इच्छुक और पात्र आवेदकों के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। DC का कहना है कि आवेदक बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर तय तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं।


क्यों बढ़ाई जाएगी राशन वितरण की सुविधा 


DC का कहना है कि सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने 10 अक्तूबर 2026 को यह नई पहल शुरू की थी। राशन डिपो का मकसद गरीब और पात्र परिवारों को राशन की बेहतर उपलब्धता देना है। खास तौर से उन इलाकों में राशन वितरण की सुविधा (Ration distribution facility) बढ़ाई जाने वाली है, जहां पर उचित मूल्य की दुकानें दूर स्थित हैं। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने के लिए और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

 

कैसे कर सकते हैं राशन डिपो के लिए आवेदन


उनका कहना है कि इच्छुक आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (Haryana Antyodaya Saral Portal) https://saralharyana.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रोसेस, पात्रता से जुड़ी शर्तों और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर है, जहां पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।