{"vars":{"id": "93802:4123"}}

संयुक्त परिवार की बदल रही परिभाषा, अब एक छत के नीचे नहीं, एक ही सोसायटी में ले रहे फ्लैट्स

New form of joint family :समय के साथ-साथ अब रहन-सहन का तरीका और संयुक्त परिवार की परिभाषा बदल रही है। जहां पहले संयुक्त परिवार (New form of joint family) में सभी एक साथ रहते थे। वहीं, अब परिवार एक साथ तो है, लेकिन एक ही सोसायटी में अलग फ्लैट्स लेकर रह रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण निजी जिंदगी की चाह है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (joint family) जिस तरह से अब जमाना बदल रहा है, उस हिसाब से संयुक्त परिवार की पहचान भी बदल रही है। अब संयुक्त परिवार टूट नहीं रहा है, बल्कि उसका पता और रहने का तरीका बदल रहा है। अब बिजी लाइफ्स्टाइल के चलते एक ही सोसायटी में संयुक्त परिवार (joint family kya hai) अलग-अलग फ्लैट्स लेकर रहते हैं। इसके कई अन्य कारण भी है। अब भी संयुक्त परिवार में रिश्ते मजबूत है, लेकिन अब युवाओं के जीवन में ज्यादा दखल नहीं होता है।

 

क्या है अब संयुक्त परिवार की नई तस्वीर


जैसे हम आपको बताते हैं कि जहां कभी संयुक्त परिवार की पहचान (identity of joint family) एक छत के नीचे रहने वाले दादा दादी, माता-पिता, बच्चों से होती थी, लेकिन अब शहरों में एक नई तस्वीर सामने आ रही है। अब बेटा-बहू और बच्चे एक फ्लैट में और माता-पिता उसी सोसाइटी की मंजिल या बिल्डिंग में रहते हैं। अगर जरूरत पड़ती है, तो कुछ समय के लिए एक दूसरे के पास आते हैं, लेकिन खाने, खर्चे, मेहमान और दिनचर्या के फैसले अपने हिसाब से लेते हैं।

 

कैसे बदला संयुक्त परिवार में रहने का तरीका 


महंगे मकान, बच्चों के देखभाल, बुजुर्गों की सुरक्षा और निजी जिंदगी की चाह ने संयुक्त परिवार की एक अलग ही परिभाषा दी है। अब समय के साथ-साथ संयुक्त परिवार में रहने का तरीका (How to live in a joint family) बदल गया है। दादा-दादी बच्चों की देखभाल में मदद कर सकते हैं। जरूरत पर उन्हें सहारा मिलता है। युवाओं के जीवन में ज्यादा दखल नहीं देते हैं।


देखिए कैसे साथ रहती है दोनों पीढ़ियां


एक ऐसे ही मामला देखा गया है। बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में रहने वाले अमित और नेहा दोनों जॉब करते हैं और उसी हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं, जहां अमित के माता-पिता का फ्लैट है। 
उनकी बेटी अन्वी स्कूल से लौटने के बाद दादाजी के साथ रहती है। शाम को अमित और नेहा उसे अपने घर ले आते हैं। 


बच्चे को दादा दादी का साथ मिलता है और माता-पिता को चिंता नहीं रहती है। त्यौहार मिलकर बनाते हैं। वीकेंड पर साथ में खाते हैं और घूमने जाते हैं। अमित-नेहा जैसे कई कपल है, जो माता-पिता के साथ रहते हैं, लेकिन एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लैट लेकर।

जनरेशनल गैप से खर्च और जिम्मेदारी बढ़ी 


हालांकि संयुक्त परिवार की परिभाषा (definition of joint family) ने बच्चों को दादा-दादी से पारिवारिक संस्कार और भावनात्मक सुरक्षा मिल सकती है। बुजुर्गों का अकेलापन कम होता है, लेकिन दो घरों का रखरखव, मकान की ईएमआई व घरेलू जिम्मा बढ़ सकता है। 


पास रहने के बाद में नियमित बातचीत नहीं हो पाती है, जिससे भावनात्मक दूरी बनती है। 


हेल्पएज इंडिया की रिपोर्ट इंडिया इंटरजनरेशनल बॉन्ड्स (India Intergenerational Bonds) के अनुसार बुजुर्गों-युवाओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव में साथ रहने की भूमिका अहम है।

50 प्रतिशत परिवार है अब न्यूक्लियर परिवार 


बीते आर्थिक सर्वेक्षण (economic survey) के अनुसार भारत में लगभग 50 प्रतिशत परिवार अब एक से चार सदस्यों वाले न्यूक्लियर परिवार (nuclear family) है। 2008 में अनुपात 38 प्रतिशत था। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी में शामिल 21 प्रतिशत भारतीय बुजुर्ग अकेले या पार्टनर के साथ रह रहे थे, जिनमें 47.3 प्रतिशत के बच्चे दूसरे जगह रहते थे। जीवन में अलग रहना, इसका सबसे बड़ा कारण है। प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी में 56 प्रतिशत व्यस्कों ने मल्टी जनरेशन लिविंग व्यवस्था को पॉजिटिव बताया है।

बदलते समय के साथ बदला रूप 


आज के समय में जैसे जमाना बदल रहा है तो उसी हिसाब से जॉइंट फैमिली का नया रूप (New form of joint family) भी उसी का एक भाग बन गया है, जिनमें पेरेंट्स की देखभाल भी है और उनकी नजदीकियां भी है, लेकिन ज्यादा जीवन में दखल नहीं है। पहले घर भी बड़े होते थे और परिवार भी बड़े थे। ऐसे में बुजुर्गोँ का दखल उतना ज्यादा नहीं होता था, लेकिन अब छोटे-घरों में यह संभव नहीं है। ऐसे में लड़ाई झगड़े से बेहतर है कि यह कैंपस में अलग-अलग रहे।