Uttar Pradesh के 30 जिलों की चमकेगी किस्मत, सरकार ने दी 8 नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी 

New Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते अब यूपी देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब यूपी के 30 जिलों की किस्मत चमकने वाली है। दरअसल, सरकार ने प्रदेश में आठ नए एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किन-किन जिलों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 

 

HR Breaking News - (UP Expressway Project)। उत्तर प्रदेश वालों के लिए गुड न्यूज़ है। सरकार ने प्रदेश में आठ नए एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। सरकार के इस बड़े कदम से प्रदेश के 30 जिलों के विकास गति को रफ्तार मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी जिलों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाए, ताकि लोगों को सफर में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि इन आठ नए एक्सप्रेसवे (new expressways) के निर्माण से प्रदेश के 30 जिलों की तस्वीर बदल जाएगी। कुछ एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 


चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे - 


बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में पहला नाम चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Link Expressway) का है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 120 किलोमीटर है। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे वाराणसी और बांदा जिले को कनेक्ट करेगा। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से चित्रकूट धाम तक बेहतर कनेक्टिविटी होगी और पर्यटकों को रिझाना आसान होगा। प्रोजेक्ट जुलाई 2025 में ही मंजूर कर दिया गया था और साल 2026 के आखिर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे - 

जालौन जिले को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) से जोड़ने के लिए जल्द ही एक नया एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के साथ बनने वाले इस एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 115 किलोमीटर होगी। मौजूदा समय में इस एक्सप्रेसवे को 4 लेन बनाया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसे 6 लेन किया जा सकता है। इसके निर्माण के लिए 63 गांव की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जाहिर है कि इन गांव से एक्सप्रेसवे गुजरने से आसपास के इलाकों में जमीन के रेट (Land Rate) तेजी से बढ़ेंगे औद्योगिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी और किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। 


विंध्य एक्सप्रेसवे - 


उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में सबसे लंबा एक्सप्रेसवे विंध्य एक्सप्रेसवे (Vindhya Expressway) होगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 320 किलोमीटर होगी। यह एक्सप्रेसवे  प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर, वाराणसी और चंदौली के रास्ते सोनभद्र तक जाएगा। विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण पर लगभग 23,000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। 

विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे - 

यूपी के विंध्य और पूर्वांचल क्षेत्र को जोड़ने के लिए 100 किलोमीटर का विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे (Vindhya Purvanchal Link Expressway) में बनाया जाएगा। इससे पूर्व यूपी में कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यह कॉरिडोर आर्थिक विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा देगा। यह लिंक रोड चंदौली के पास विंध्य एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर के पास कनेक्ट करेगा। इसके निर्माण पर लगभग 7,000 करोड रुपए का खर्च आएगा। 

मेरठ से आगे बनेगा नया लिंक एक्‍सप्रेसवे - 

यूपी सरकार धार्मिक नगरी हरिद्वार तक सीधी कनक्टिविटी बनाने के लिए मेरठ से आगे लिंक एक्‍सप्रेसवे की तैयारी कर रही है अभी गाजियाबाद से मेरठ तक एक्‍सप्रेसवे बना हुआ है, जिसे बढ़ाकर हरिद्वार तक किया जाएगा। मेरठ में यह एक्‍सप्रेसवे प्रयागराज से आ रहे गंगा एक्‍सप्रेसवे (Ganga Expressway)से जुड़ेगा। इससे पूर्वी यूपी को हरिद्वार तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ का बजट जारी भी हो चुका है। 


आपास में जुड़ेंगे 2 बड़े एक्सप्रेसवे - 


यूपी के दो प्रमुख एक्‍सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 90 किलोमीटर लंबा एक नया लिंक एक्‍सप्रेसवे बनाया जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) गंगा लिंक के नाम से बनने वाली यह सड़क आगरा एक्‍सप्रेसवे को फर्रुखाबाद के रास्‍ते गंगा एक्‍सप्रेसवे से जोड़ेगी। इसके लिए 900 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है और इसका काम चालू हो गया जाएगा। इस प्रोजेक्‍ट पर लगभग 7,488 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

चित्रकूट-रीवा लिंक एक्‍सप्रेसवे - 


यूपी और मध्‍य प्रदेश के बीच जल्द ही कनेक्टिविटी मजबूत होने वाली है। दरअसल, सरकार ने चित्रकूट-रीवा लिंक एक्‍सप्रेसवे (Chitrakoot-Rewa Link Expressway) बनाने की योजना बनाई है। सरकार ने चित्रकूट से लेकर MP के रीवा तक 70 किलोमीटर का एक्‍सप्रेसवे बनाने वाली है। इस सड़क को सीधे बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे भी कनेक्ट किया जाएगा, ताकि पूर्वी और पश्चिमी यूपी से भी MP तक सीधी कनेक्टिविटी बनाई जा सके। 


यूपी का सबसे खास एक्सप्रेसवे - 


नए एक्‍सप्रेसवे के प्रस्‍ताव में सबसे खास जेवर लिंक एक्‍सप्रेसवे (Jewar Link Expressway) होगा, जो यमुना एक्‍सप्रेसवे को जेवर में बनने वाले एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा। इस प्रोजेक्‍ट को मंजूरी और बजट दोनों मिल चुका है। माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसे जेवर एयरपोर्ट से बुलंदरशहर के रास्‍ते यमुना एक्‍सप्रेसवे और गंगा एक्‍सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा।