{"vars":{"id": "93802:4123"}}

चरखी दादरी के 16 गांवों में 150 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार, वन भूमि की जाएगी विकसित 

Haryana News : प्रदेश सरकार की और से चरखी दादरी जिले में वन भूमि विकसित करने के लिए जमीन खरीदी जाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग की और से वन विकसित करने के लिए 16 गांवों की 150 एकड़ जमीन का प्रस्ताव बनाकर राजस्व विभाग को सौंप दिया गया है। चलिए पूरी जानकारी आगे खबर में विस्तार से जानतें हैं-
 

HR Breaking News (Haryana News) : जिले के रेवाड़ी में प्रतिपूरक वनीकरण के लिए 150 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए ई-भूमि पोर्टल (e-bhumi portal)पर जमीन बेचने के इच्छुक भूमि मालिकों से प्रस्ताव मांगे हैं। यह जमीन वन विभाग (forest department news) के अनुसार खरीदी जाएगी। सरकारी परियोजनाओं (Charkhi Dadri) के लिए पहले जंगल की जमीन का इस्तेमाल होने पर उससे दूसरी जगह वन विकसित करने की उद्देश्य से प्रतिपूरक वनीकरण किया जाता है। इसके तहत जिले के 16 गांवों की 150 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।

1 अक्टूबर से शुरू हो चुके आवेदन

पीडब्ल्यूडी (PWD News) के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित जमीन मालिक जो जमीन बेचने के इच्छुक है। वे ई-भूमि पोर्टल पर अपनी स्वेच्छा से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल 31 दिसंबर तक खुला रहेगा। पोर्टल पर विभाग द्वारा जमीन संबंधी पूरा विवरण दर्ज करवाया गया है। 

इन गांवों की जमीन खरीदी जाएगी

चरखीदादरी जिले (Charkhi Dadri latest update) के अख्तयारपुरा, असावरी, अटेला कलां, बधवाना, बलकारा, भागवी, भैरवी, बिरही खुर्द, छापर, चिरिया, दादरी, ढोका हरिया, दुधवा, घिकारा, झोझू कलां, झोझू खुर्द इन 16 गावों की कुल 150 जमीन खरीदी जाएगी। खरीदी गई जमीन पर विभाग द्वारा वन भूमि विकसित की जाएगी।

वन क्षेत्र की भरपाई के लिए खरीदी जाती है जमीन

जिले में प्रतिपूरक वर्गीकरण के तहत किसी सरकारी परियोजना में वन भूमि का उपयोग होने पर उसके बराबर दूसरी जगह वन विकसित करने के लिए व्यवस्था की जाती है। इसका मकसद विकास कार्यों के साथ वन क्षेत्र की भरपाई करना है। ताकी पर्यावरण संतुलित बना रहे।