{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi से बागपत का सफर होगा आसान, चलाई गई नई DTC बसें, चेक कर लें पूरी लिस्ट सफर के लिए इतना होगा किराया 

DTC Buse Service : दिल्ली और उत्तर प्रदेश को आपस में कनेक्ट करने के लिए सरकार नई एक्सप्रेस वे बना रही है। इसके साथ ही अब दिल्ली सरकार ने DTC बसें चलाई है। ये बसें सीधी दिल्ली से बागपत के बड़ौत (DTC New Bus Route) तक जाएगी। इससे लाखों लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। 

 

HR Breaking News - (DTC Service From Delhi to Baraut)। उत्तर प्रदेश वालों के लिए अब एक और गुड न्यूज़ है। यूपी को दिल्ली के साथ कनेक्ट करने के लिए सरकार DTC बसें चलाने जा रही है। यह बसें दिल्ली से सीधा यूपी के बागपत तक जाएगी। उत्तर प्रदेश से दिल्ली और दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वाले लाखों लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) की एक नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। बता दें कि ये बसें सीधे दिल्ली के महाराणा प्रताप आईएसबीटी से यूपी के बड़ौत तक जाएंगी। 


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कही बड़ी बात - 


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि यह तो सिर्फ अभी शुरुआत है आने वाले दिनों में राज्य के लिए ऐसी कई बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने अपनी सरकार के अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे सरकारी अधिकारी प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार ने राजस्व कमाने के लिए कुछ भी नहीं किया। अंतरराज्यीय बस सेवाओं को भी रोक दिया था। 


इतना लगेगा नई बसों में किराया - 

बता दें कि नई बसों में किराया (New Bus Fare) काफी कम रखा गया है। दिल्ली से बड़ौत  (Delhi to Baraut Bus Service) तक का पूरा 60 किलोमीटर का सफर के लिए सिर्फ 125 रुपए ही लगेंगे। वहीं न्यूनतम किराया 32 रुपए तय किया गया है। यह बस दिल्ली के महाराणा प्रताप आईएसबीटी से चलकर खजूरी खास, भजनपुरा, लोनी, मंडोला, खेकड़ा, काठा, बागपत, गोरीपुर, सरूरपुर और त्योढ़ी होते हुए बड़ौत जाएगी। 


बस सेवाओं को बेहतर करने के लिए उठाया गया कदम - 


दिल्ली सरकार ने बस सेवाओं (bus services) को बेहतर करने के लिए अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार बसों के रूटों का सर्वे कर रही है। जिन रूटों पर बसों की ज्यादा जरूरत नहीं है वहां से बसों को हटाकर अधिक जरूरत वाले रूट (Bus Route Survey) पर लगाया जाएगा। इससे बस सर्विस में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पहले बस खराब होने पर दूर से मैकेनिक बुलाना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब यह व्यवस्था की गई है कि सबसे नजदीक के डिपो से मैकेनिक भेजा जाएगा, जिससे समय और पैसा दोनों बचेगा। 


परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि उनका मकसद DTC की खोई हुई पहचान को वापस दिलाना है। यह बस सेवा न सिर्फ़ यूपी के लोगों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि दिल्ली और यूपी के बीच आपसी संबंधों को भी और मजबूत करेगी।