{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP में बनेगा सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, 82 करोड में बनेगा 1 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे 

Link Expressway : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण करवा रही है। अब यूपी वालों को एक और बड़ी सौगात मिली है। दरअसल प्रदेश में सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेस में बनने जा रहा है।

 

HR Breaking News (UP Link Expressway)। उत्तर प्रदेश में बड़े एक्सप्रेसवे को एक साथ कनेक्ट करने के लिए अब नए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इससे लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। वहीं कई छोटे और बड़े शहरों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी।अब योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को नए लिंक एक्सप्रेस वे की सौगात दी है।


बनाया जाएगा सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे - 

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) को गंगा एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ने के लिए नया ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (New Green Field Link Expressway) बनाने जा रही है। इस एक्सप्रेसवे बनाने के लिए कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मंत्री परिषद ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को लिंक करने के लिए नया फर्रुखाबाद एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन पद्धति पर 6 लेन चौड़ाई में किया जाएगा। अनुमान है कि से भविष्य में 8 लेन किया जा सकता है।


1 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे के लिए खर्च होंगे इतने रुपये - 

बता दें की फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) राज्य के सबसे महंगे रोड इन्फो में से एक होगा। इससे पहले 91 किलोमीटर के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर 73000 करोड रुपए खर्च किए गए थे। इसका मतलब यह है कि 1 किलोमीटर पर लगभग 80 करोड रुपए की लागत आई थी। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से यह रिकार्ड टूट गया है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में 1 किलोमीटर के लिए करीब 82 करोड रुपए की लागत आने का अनुमान है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस (Farrukhabad Link Expressway Update) में बनने से जिले के लाखों लोगों को सीधालाभ होगा।


लिंक एक्सप्रेसवे के लिए खर्च होंगे 7488.74 करोड 

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) कुदरेल इटावा से शुरू होकर। गंगा एक्सप्रेसवे सयाइजपुर हरदोई पर जाकर खत्म होगा। एक्सप्रेसवे की प्रस्तावित लंबाई 90.838 किलोमीट है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 7488.74 करोड रुपए खर्च होंगे।


बता दें कि इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway) के निर्माण कार्य में केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई भागीदारी नहीं है ईपीसी पद्धति पर निविदा के माध्यम से निर्माण करता संस्था का चयन की प्रक्रिया करते हुए निर्माण कार्य हेतु 538 दिवस एवं निर्माण कार्य समाप्ति के उपरांत 5 वर्षों तक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के उपरान्त संचालित हैं। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस दे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिलकर समाप्त होती है। गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ से प्रयागराज) निर्माणाधीन है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे व बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के मिलान बिन्दु कुदरैल (जनपद-इटावा) से गंगा एक्सप्रेस-वे को वाया फर्रुखाबाद ग्रीन फील्ड लिक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Green Field Link Expressway) के माध्यम से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे एक प्रकार से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेस-वे तक उत्तर दक्षिण दिशा में विस्तारित करेगा। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway), आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे तीनों एक्सप्रेसवे को आपस में लिंक कर एक्सप्रेसवे की ग्रिड बनेगी।